सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अंदाज में की दिल्ली की मदद

0
309

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा बेहद खुशमिजाज हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया है, लेकिन वो ज्यादा समय ऐक्टिंग को ही दे रही हैं। बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा दिल्ली में मौजूद थीं। इन दिनों दिल्ली में शुरू हुए ऑड-इवन फॉर्मूले पर सोनाक्षी ने भी ट्विट किया है। इस संदेश में सोनाक्षी ने इस नीति के लिए कोई राय नहीं दी है, बल्कि वह तो इस नियम को न मानने वालों के फोटो पोस्ट कर रही हैं।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/684718074105180160?lang=en

Image Source:

दिल्ली में वाहनों को चलाने के लिए एक जनवरी से ऑड और इवन नंबर का फॉर्मूला शुरू हो चुका है। बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपने किसी काम के चलते दिल्ली में मौजूद थीं। सभी जगह इस फॉमूले की चर्चा सुनकर सोनाक्षी को भी लगा कि वो दिल्ली सरकार की मदद करें। इसके लिए वो भी दिल्ली की सड़कों पर इस नियम को तोड़ने वालों को ढूंढ़ने के लिए निकल पड़ीं। वह इवन डे वाले दिन दिल्ली में निकलीं और उन्होंने दो गाड़ियां ऐसी देखीं जो ऑड नंबर की होने के बावजूद इवन डे वाले दिन सड़कों पर थीं। सोनाक्षी ने इन दोनों गाड़ियों की फोटो खींच ली और मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट कर दिया।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/684716922147962880?lang=en

Image Source:
Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here