यहां रात को सोते ही कोई साया काट जाता है लड़कियों के बाल, दशहत में जी रहें लोग

-

आज तक आपने कई तरह की घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको बाल काटने की एक हैरान कर देनी वाली घटना के बारे में बता रहें हैं। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ। यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। यहां पर रात होते ही कोई अनजाना साया लड़कियों के बाल काट कर गायब हो जाता हैं। बाल कट जाने के बाद जैसे ही लड़कियों की आंख खुलती है, उनके सामने कोई भी नहीं होता। इस घटना के बाद से पूरा इलाका दहशत में जी रहा हैं और कई लोग तो अपने घर वालों की सुरक्षा के लिए रात को जाग कर पहरेदारी कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजस्थान के जोधपुर के फलौदी इलाके के लोगों की रात की नींदे खौफ के साये में गुजर रहीं हैं। इस जगह पर कोई अनजाना साया महिलाओं और लड़कियों के बाल काट रहा है। बीते दिनों फलौदी इलाके के मलार रोड के पास रात को एक 13 वर्षीय सन्तु मेघवाल के साथ अजीब घटना घटी। यह बच्ची रात को अपने घर वालों के साथ सो रहीं थी कि देर रात को वो रोते रोते हुए उठ गई। इस पर घर वालों ने उससे रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि कोई अनजाना साया उसके बाल काट रहा था। इस बात को सुनते ही घरों वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने बच्ची को देखा तो पता चला कि उसकी नाभी पर त्रिशूल का निशान बना हुआ था। इस घटना के बाद बच्ची भी घबराने लगी और इसी घबराहट में उसको उल्टियां होने लगी, जिसके बाद घर के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती करवा दिया। फिलहाल इस मामले को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घर वाले भी सदमे में आ गए। यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई हैं। देखते ही देखते हर आदमी इस घटना पर अपनी-अपनी राय देने लगा है। इस प्रकार की घटना का एक वीडियो भी राजस्थान में वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया हैं कि एक गिरोह के लोग तंत्र विद्या को पाने के लिए कुंवारी लड़कियों के बाल काट रहा हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments