शाहरुख खान से जुड़ी रोचक बातें

0
408

किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान भले ही आज 50 साल के हो गए हैं, पर उनके जीवन में 50 अंक का यह आंकड़ा काफी खास है। पचास की उम्र में कदम रखने वाले शाहरुख की पहली सैलेरी भी 50 रुपए थी। आज हम आपको शाहरुख खान से जुड़ी ऐसी ही विशेष बातें बता रहे हैं।

जाने उनके बारे में कुछ खास बातें….

1. शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्स से की। यहां से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल कर फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया। पहली फिल्म दिवाना में काम कर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली। उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। इस फिल्म के अभिनय से प्रभावित होकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

ShahrukhImage Source: http://www.media.glamsham.com/

2. आज शाहरुख भले ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हों, लेकिन उन्हें आज भी गरीबी से डर लगता है।

3. फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख को काफी प्यार मिला। जिस कारण उन्हें कई प्यारे नामों का दर्जा भी प्राप्त हुआ। जैसे– एसआरके, किंग खान, बादशाह ऑफ बॉलीवुड, ब्रांड।

4. 2014 की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी संपत्ति 400 से 600 मिलियन है।

5. शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में धर्म के अनुसार अभिनय करके भी अपने घर में भी हिन्दू-मुस्लिम की कौमी एकता को बरकरार रखते हुए दोनों धर्मों को बराबर से सम्मान दिया जाता है। उनके बच्चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।

6. शाहरुख खान भारत के अलावा लंदन और दुबई में भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

7. 2011 में उन्हें बच्चों की पढ़ाई में मदद करने के लिए यूनेस्को पिरामिड कॉन मौरनी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। वह पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

8. फिल्म माय नेम इज खान के रिलीज होने के दौरान भारत में इस फिल्म का काफी विरोध किया गया था, लेकिन बाद में इनके अभिनय से इस फिल्म को काफी सराहा गया था। हमारे देश के अलावा दूसरे देशों में भी यह फिल्म 4 सेकेंड के अंदर हाउसफुल हो गई थी और सारे टिकट्स बुक हो गए थे।

9. शाहरुख खान भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। माना तो यहां तक जाता है कि फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 2012 और 2013 में शाहरुख शीर्ष स्थान पर रहे हैं।

10. ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्तेमाल करने वाले वे पहले व्यक्ति थे।

Shahrukh2Image Source: http://i.imgur.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here