हैरान कर देंगी शादी की ये परंपराएं

0
480

अपने देश सहित दुनिया भर के कई स्थानों में बहुत सी परम्पराएं निभाई जाती हैं पर कुछ परम्पराएं इतनी ज्यादा अजीबो गरीब होती हैं जिनके बारे में एक सामान्य व्यक्ति सपने में भी नहीं सोच सकता है। किसी जगह की परंपरा के अनुसार शादी के बाद दुल्हन को 3 दिन तक टॉयलेट जाना बैन रहता है तो कहीं पर सुहागरात के समय कोई तीसरा शख्स भी उसी स्थान पर मौजूद रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब परम्पराओ से रूबरू करा रहें हैं।

1- शादी के बाद यहां किया जाता है दुल्हन का मुंह काला –

strange-wedding-traditionImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह परंपरा स्काटलैंड की है, यहां की परंपरा के अनुसार शादी के बाद में दुल्हन का मुंह काला कर दिया जाता है। इस परंपरा में तेल और ग्रीस डालकर ऐसा किया जाता है। असल में इस देश में यह परंपरा निभाने के पीछे यह मान्यता है की ऐसा करने से भावी दूल्हे और दुल्हन के जीवन में कोई परेशानी नहीं आती हैं और उनका जीवन सुखद बीतता है। दुल्हन का चेहरा काला करने तक यह परंपरा सिमित नहीं है, ऐसा करने के बाद में दुल्हन को पेड़ से भी बांधा जाता है। यह स्कॉटलैंड की सदियों पुरानी परंपरा है।

2- वेडिंग नाइट को कमरे में रहता है कोई तीसरा शख्स –

strange-wedding-tradition1Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह परंपरा अफ्रीका के गांवों में मनाई जाती है इस परंपरा में वेडिंग नाइट को कपल के साथ में किसी बजुर्ग महिला को भेजा जाता है। यह बुजुर्ग महिला कपल को उनकी फर्स्ट नाइट के बारे में जानकारी देती है, कई बार दुल्हन की मां को भी इस कार्य के लिए कपल के रूम में भेज दिया जाता है। कपल के प्राइवेट मूमेंट्स में किसी तीसरे शख्स का होना इस परंपरा को विचित्र बना देता है।

3- शादी के 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जाते हैं कपल –

strange-wedding-tradition2Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह परंपरा नॉर्दन बोर्नियो नामक जगह में रहने वाले तिदोंग ट्राइब में नव विवाहित जोड़े के लिए की जाती है। इस परंपरा के अनुसार शादी के बाद में कपल को पूरा समय साथ में ही बिताना होता है, इस दौरान उनको टॉयलेट जाने की भी मनाही होती है। ऐसा माना जाता है की जो भी कपल इस परंपरा को निभा लेते हैं वे जीवन भर साथ रहते हैं और ऐसी भी मान्यता है की इस परंपरा को निभाने वाले कपल के बीच में प्यार बढ़ता है तथा ऐसे कपल जल्दी ही पेरेंट्स भी बन जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here