रंगून के लिए शाहिद कपूर ने बनाया नया लुक

0
335

चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अब अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म शानदार आई थी, जिसे दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। अब अपनी नई फिल्म के लिए शाहिद एक बार फिर पूरी मेहनत से जुट गए हैं। फिल्म रंगून में शाहिद एक सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस नए लुक में वह काफी अच्छे लग रहे हैं।

shahid kapoorImage Source: http://images.jagran.com/

शाहिद विशाल भारद्वाज की पीरियड-ड्रामा फिल्म रंगून में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद एक सैनिक के दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस सैनिक लुक को प्रशंसकों के साथ शेयर करने के लिए शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो अपलोड की है। इसमें शाहिद सैनिक की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। शाहिद ने अपने बालों और मूंछ के साथ नया प्रयोग किया है। इन तस्वीरों को शाहिद के प्रशंसक पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। यह द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इसमें शाहिद के साथ कंगना रनोत को लिया गया है। विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद पहले कमीने फिल्म में काम कर चुके हैं और उन्हें अब रंगून से भी काफी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here