खोज – मिल गए पृथ्वी जैसे सात ग्रह, इन पर है जीवन की संभावनाएं

0
312

दूसरे ग्रह पर जीवन की खोज लंबे समय से चल रही है और हालही में इसमें सफलता मिली है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे सात ग्रहों को खोज लिया गया है, जो की पृथ्वी जैसे ही हैं और इसमें से तीन ग्रह ऐसे भी हैं जिन पर जीवन की संभावना पूरी तरह से बनती है। जी हां, यह खबर काफी चौंकाने वाली है, पर यह सही खबर है, आइये आपको बताते हैं इस पूरी खबर के बारे में।

Image Source:

NASA ने हालही में ऐसे सात ग्रह ढूंढने का दावा किया है, जिन पर जीवन की संभावनाएं है, ये सभी ग्रह पृथ्वी के जैसे ही हैं तथा इन सात ग्रहों में से 3 पर जीवन की संभावना बड़े स्तर पर मिलती दिखाई दे रही है। NASA ने इस बारे में ट्वीट करने जानकारी सभी के साथ शेयर भी की है। नासा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि हमारे सौर मंडल के बाहर आवसीय जोन में स्थित एक तारे के आसपास ही ऐसे सात ग्रह मिले हैं जो की पृथ्वी जैसे ही हैं। नासा का कहना है कि इन सात ग्रहों में से तीन ऐसे ग्रह हैं जिन पर समुद्र होने जैसी परिस्थितियां हैं, ऐसे में इन तीन ग्रहों पर जीवन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here