चीन में जबरन काटे जा रहें हैं महिलाओं के कपड़े, अजीबोगरीब है बजह

0
575
मुस्लिम

यदि सड़क पर कोई महिला जा रही है और उसको पकड़कर जबरन उसके कपड़े काट डालें जाएं तो आपको कैसा लगेगा। शायद आप इसको अनैतिक कहें लेकिन अब वास्तव में ऐसा हो रहा है। सड़क पर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े जबरन काटे जा रहें हैं। वह भी सरकारी अधिकारियों द्वारा। आप शायद इस खबर को पढ़कर हैरान हों लेकिन बता दें की यह अजीबोगरीब घटना चीन की है। चीन की पुलिस के लोग अपने यहां की निवासी उइगुर मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपड़े काटने पर लगे हुए हैं। यह सब पूर्वी तुर्किस्तान में चीन द्वारा किया जा रहा है। बता दें की इस क्षेत्र को वर्तमान में शिनजियांग कहा जाता है। इस क्षेत्र में चीनी पुलिस मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपड़ों को काट रही है। इस बारे में डॉक्यूमेंटिंग अप्रेशन अगेंस्ट मुस्लिम संगठन (डीओएएम) का कहना है की “चीनी सरकार को लगता है की उइगुर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े कुछ ज्यादा लंबे हैं अतः वह पुलिस द्वारा इन महिलाओं के कपड़े जबरन कटवा रही है।”

चीनी पुलिस कर रही है यह कार्य –

चीनी पुलिस कर रही है यह कार्यImage source:

इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में दिखाई पड़ रहा है की जिन मुस्लिम महिलाओं ने कमर से नीचे के कपड़े पहने हुए थे। उनको सड़क पर पकड़ कर पुलिस के लोग कैंची से उनके एक्सट्रा लंबे कपड़ों को काट रहे हैं। पूर्व तुर्किस्तान अब चीन के नियंत्रण में है और इसको अब शिनजियांग कहा जाता है। यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इस प्रांत में चीन अपने कड़े प्रतिबंध लगाता जा रहा है। कुछ समय पहले चीन ने इस इलाके के स्कूली बच्चों पर किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी न करें का प्रतिबंध लगाया था। उस समय चीन के शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी किया था। जिसमें सर्दियों की छुट्टी के दौरान बच्चों के धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर बैन लगाया गया था। इसी प्रकार से चीन ने अपने यहां के निवासी वीगर मुस्लिमों पर लंबी दाढ़ी रखने तथा सार्वजानिक स्थानों पर नकाब लगाने पर प्रतिबंधित किया था। शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुस्लिम बड़ी संख्या में निवास करते हैं। चीनी मीडिया के अनुसार आतंकी संघठनों में इस इलाके के लोगों के शामिल होने की खबरे आती रहती हैं। यही कारण है की चीनी सरकार इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कड़े नियमों को लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here