एलोरा की प्रसिद्ध गुफाओं के नीचे मिला गुप्त शहर

0
568

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित एलोरा (वेरुल) की गुफाएं पुराने समय से ही लोगों के लिए रहस्य रही हैं। इसी क्रम में एक नई बात सामने आई है कि इन गुफाओं के नीचे कभी गुप्त शहर बसता था। इस बात का खुलासा जर्मन पत्रकार क्रिस्टल प्लित्झ ने किया है। वह औरंगाबाद की गुफाओं पर रिसर्च कर रहे हैं।

क्रिस्टल का कहना है कि इन प्रसिद्ध गुफाओं के नीचे एक पूरा शहर बसा होता था। क्रिस्टल ने अपनी रिसर्च के दौरान बनाए कुछ वीडियोज भी यू ट्यूब पर अपलोड भी किये हैं। पत्रकार क्रिस्टल का मनना है कि उस पुराने समय में इस गुप्त शहर का उपयोग खजाना और हथियार छुपाने के लिए किया जाता था।

aurangabad-caves_14610116Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

कैसा है यह गुप्त शहर-

यह गुप्त शहर काफी व्यवस्थित था। पानी और रोशनी के लिए यहां काफी अच्छे इंतजाम किये गए थे। एलोरा की इन गुफाओं में बने एक कैलाश नामक मंदिर के अंदर एक रेक्टेंगुलर सुरंग भी नजर आई है, पर यह कहां तक जाती है इसका कोई पता नहीं चल सका है। यदि हम इसके इतिहास पर नजर डालें तो आचार्य चक्रधर की 13वीं सदी में लिखी गई “लीलाचरित्र” नामक किताब में इस गुप्त शहर का जिक्र आता है। इस गुप्त शहर की ओर ले जाने वाली सुरंग में बहुत सी जगह छेद बने हुए हैं, जिन्हें देख कर लगता है कि इनसे इस गुप्त शहर को पानी और प्रकाश पहुंचाया जाता था। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन छेदों का प्रयोग शायद मसाले आदि कूटने के लिए किया जाता होगा। बहुत से छेद अब बंद हो चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले डेरींकूयू नामक गुफाओं में भी ऐसा गुप्त शहर मिला था जो कि तुर्किस्तान में स्थित है। यह 1963 में इस स्थान की खुदाई करने के दौरान मिला था। इसी प्रकार से अब एलोरा की गुफाओं की भी खुदाई हो सकती है।

aurangabad-caves-researchImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here