सलमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नए शो में आएंगे नजर

0
374

बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों अपनी नई फिल्म सुल्तान के काम में व्यस्त चल रहे हैं। सलमान खान के देश सहित और विदेशों में भी करोड़ों फैन्स मौजूद हैं। वहीं, इन दिनों इस बात की चर्चा है कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ एक शो में नजर आ सकते हैं।

imageImage Source: http://images.indiatvnews.com/

सलमान खान अपने स्टाइल और बॉडी के साथ ही अपने अभिनय के बल पर करोड़ों दिलों के चहेते कलाकार बने हुए हैं। बॉलीवुड में सलमान खान जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ जाएं उस प्रोजेक्ट को सफल होने से कोई नहीं रोक पाता है। हाल ही में जानकारी मिली है कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ एक टीवी शो होस्ट करते देखे जा सकेंगे। यह शो द फॉर्म का भारतीय रूप होगा। फिलहाल यह शो अभी कई देशों में प्रसारित किया जा रहा है। विदेशों में यह शो बहुत ही लोकप्रिय है। इस शो को भारतीय रूप में लाने के राइट सलमान खान ने खरीदे हैं।

image1Image Source: http://1music.ro/

इस शो के दौरान एक साथ करीब 12 सेलिब्रिटी को एक फार्म हाउस में रखा जाएगा। इसके अलावा शो के सभी प्रतिभागियों के पास संसाधन सीमित होंगे। इस शो में सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ होस्ट करते दिखाई देंगे। फिलहाल इस शो के रूमानिया के शो को सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर होस्ट कर रही हैं। शो के दूसरे सीजन की शूटिंग चल रही है। अभी वह इसके लिए साइप्रस में हैं, लेकिन इस शो के भारतीय वर्जन में सलमान खान लूलिया के साथ दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान की ओर से अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here