इस साल सलमान खान भी बन जाएंगे दूल्हा!

0
651

बॉलीवुड की इंडस्ट्री के साथ ही फैंस को भी सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आपको यह जान कर खुशी होगी कि उम्र के 50वें पायदान को पार कर चुके सलमान अब जल्द शादी कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान आखिर शादी करने के लिए तैयार कैसे हो गए तो आपको बता दें कि सलमान को शादी के लिए उनकी मां सलमा ही तैयार कर सकती थीं और ऐसा हो भी गया है।

08f9e7cc89b9c79ff407e4a5a14394a6Image Source :https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

सलमान की बैचलर इमेज भी उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। बॉलीवुड के दबंग खान शादी कर लें यह सभी लंबे अरसे से चाहते हैं। जानकारी के अनुसार एक अंग्रेजी वेबसाइट में लिखा गया है कि सलमान खान वर्ष 2016 के अंत तक शादी कर लेंगे। लूलिया का नाम सलमान के साथ विदेशी गर्लफ्रेंड के रूप में लिखा गया है। सलमान खान की जिंदगी में कई लड़कियां आई पर किसी को सलामान की बीवी होने का दर्जा नहीं मिला, लेकिन जल्द ही सलमान अपने जिंदगी के इस खाली पन्ने को भी भरने जा रहें हैं।

Salman-Khan-11Image Source :http://cdn.bollywoodbubble.com/

जानकारी के मुताबिक सलामान खान अपनी मां सलमा के कहने पर शादी के लिए राजी हो गए हैं और साल के अंत तक वो शादी कर लेंगे। साथ ही इस शादी में सलमान का नाम उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो सलमान लूलिया को इंडस्ट्री की लेडी बना देंगे। सलमान की मां सलमा बीमार हैं और चाहती हैं कि सलमान जल्द ही अपना घर बसा लें। इसलिए उन्होंने सलमान को शादी के लिए मना लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here