इस हैंडपंप में से 24 घंटे निकलता रहता है पानी, जाने क्या है इसके पीछे कारण

0
1458

एक ओर जहां एक तरफ पानी की कमी के कारण हाहाकार मचा रहता है, वही दूसरी तरफ निरसा के डीवीसी पंचेत नाम की कॉलोनी में एक सरकारी हैंडपंप चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हैंडपंप से 4 सालों से बिना हैंडिल चलाए लगातार 24 घंटों पानी गिरता रहता है।

hand pump1Image Source:

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस हैंडपंप को सरकार ने 4 साल पहले लगवाया था। उनका कहना है कि यह हैंडपंप 120 फीट गहरा है। यह बिना हैंडल चलाए चलता है, जिस कारण ज्यादा समय तक पानी बर्बाद होता रहता है। लेकिन स्थानीय निवासी लीलावती देवी के अनुसार साफ पानी होने के बाद भी लोग इस पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि इतने समय से इस हैंडपंप से लगातार लंबे समय से पानी बर्बाद हो रहा हैं, क्या इस पर डीवीसी प्रबंधन या सरकार की नजर नहीं पड़ी है।

दरअसल इस हैंडपंप से पानी निकलने का कारण यह है कि धरती के नीचे पहाड़ो के बीच पाताल कुंआ है, जहां से जल स्रोत मिलता है, वहां पर प्राकृतिक रूप से पानी निकलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here