जाने 19वीं सदी में क्यों था रानियों को मूछें बनवाने का शौक

0
530

हरम प्राचीन समय में वह स्थान होता था, जहां पर राजा अपनी रानियों को रखते थे, इतिहास के मुताबिक 19वीं सदी में ईरान में नासिर अल दिन शाह कजर का शासन था, जिसकी 100 से भी अधिक रानियां थीं, जिन्हें हरम में ही रहना होता था, इस हरम में किसी भी मर्द का आना जाना नहीं होता था। हरम में रहने वाली रानियां कैसी होती थी? आइए आपको आज बताते हैं।

आज हम आपको ईरान के राजा की रानियों की कुछ फोटो दिखाने जा रहे हैं, जिनका रहना सहना आजकल की महिलाओं से काफी अलग है। आपको फोटो के जरीए ही यह पता लग जाएगा कि उस समय सुंदरता की विशेषता क्या थी।

Madame+Moustache1Image Source:

यह तस्वीरें राजा ने खुद ही ली हैं और किसी को इस बात की इजाजत नहीं थी कि कोई रानियों की फोटो लें। उस समय की यह तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे, इसमें महिलाओं के गोरे रंग, डिजाइनर कपड़े और जीरो फिगर किसी काम का नहीं होता था, वह सिंपल रहती थी और उनके चेहरा मूंछ और भौहों से भरा रहता था।

  1.  47 साल तक ईरान में राज करने वाले शासक शाह कजर को फोटोग्राफी का काफी शौक था, इसी कारण उनके द्वारा ली गई फोटोज के जरीए हम उनकी रानियों के मूंछ और भौहों के बारे में जान पा रहे हैं।
  2.  ताज अल दोलेह और अनिस अल दोलेह की वह पत्नियां, जो कि उन्हें बाकि रानियों से ज्यादा पसंद थीं। इन फोटोज में रानियों के चेहरे में मूंछ है और उनके भौंहे भी काफी ज्यादा बालों से भरी हुई है, ऐसा इसलिए क्योंकि तब चेहरे के बालों को हटाने का चलन नहीं था।
  3.  उन शासक काल की रानियों की तस्वीरें देख कर यह साफ होता है, कि आज के समय से पहले की रानियां या महिलाएं काफी अलग दिखती थी और उनकी खूबसूरती उनकी भौंहे और मूंछे से ही जानी जाती थीं।
  4.  हरम में राजा की सारी रानियां मिलकर रहती थीं। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है, मानो कोई पिकनिक आयोजित किया गया हो।
  5.  शाही एलबम में कई ऐसी फोटो भी हैं, जो कि उस समय रानियों की रोजाना की लाइफ के छोटे छोटे पलों को कैद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here