जब व्हाइट हाउस में डिनर करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

0
375

देश की बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बना चुकी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेहतरीन काम के दम पर अपना नाम विदेशों में भी कर लिया है। बीते दिनों अमेरिका में आने वाले एक शो में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया था। विदेशी लोगों के बीच इस कदर लोकप्रिय होने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही अब आपको यह भी बता दें कि बीते सप्ताह प्रियंका ने दुनिया के सबसे पावरफुल मैन ओबाम के साथ डिनर किया। प्रियंका ने इस डिनर की यादें अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर शेयर भी की हैं।

priyanka-chopraImage Source :https://twitter.com/priyankachopra/

अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डिनर करना कोई मामूली बात नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल व्हाइट हाउस पर इस तरह के डिनर का अयोजन करते हैं, लेकिन इस बार इस डिनर में देशी गर्ल यानी कि भारत की प्रियंका चोपड़ा का शामिल होना बेहद खास रहा। दुनिया की कई नामचीन हस्तियों के साथ ही प्रियंका को भी इस डिनर पार्टी का न्यौता भेजा गया था। दरअसल बीते दिनों प्रियंका ने अमेरिकी शो एफबीआई में एक भूमिका अदा की थी। इस भूमिका को विदेशी लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही विदेशों में प्रियंका की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रियंका को बराक अबोमा की ओर से डिनर का न्यौता दिया गया। इस डिनर में प्रियंका ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। प्रियंका के साथ ही इस पार्टी में जाडा पिनकोट स्मिथ, शोंडा राइम्स, विल स्मिथ, केरी वाशिंगटन और किम करदाशियां की बहन मॉडल केंडल जेनर के अलावा भी कई नामी शामिल हुईं। इस डिनर के दौरान प्रियंका ने मिशेल ओबामा और बाराक ओबामा के साथ ही फोटो भी क्लिक की। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खास पल को शेयर करने के लिए इन फोटो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी शेयर किया है। इस फोटो के साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि मजाकिया और चार्मिंग ओबामा के साथ मिलकर मुझे बेहद अच्छा लगा।

priyankaImage Source :https://www.instagram.com/p/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here