प्रीति जिंटा जल्द ही बंधने वाली हैं शादी के बंधन में

0
329

बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्री रही प्रीति जिंटा जल्द ही शादी करने वाली हैं। अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ प्रीति इस महीने ही शादी करेंगी। बताया जा रहा है जीन गुडइनफ और प्रीति पिछले साल भर से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जीन उम्र में प्रीति से 10 साल छोटे हैं। जीन की उम्र 30 साल है जबकि प्रीति ने पिछले ही महीने अपना 41वां बर्थडे मनाया है।

preity-zinta1Image Source: http://www.malaysiaedition.net/

एक एंटरटेनमेंट साइट से इस बात की जानकारी मिली है कि प्रीति और जीन इस महीने 12 से 16 तारीख तक शादी कर सकते हैं। दोनों के शादी के फंक्शन्स पूरे 5 दिनों तक चलेंगे। सूत्रों की मानें तो यह शादी अमेरिका में होगी और शादी के बाकी फंक्शन्स भी अमेरिका में ही होंगे। बताया जा रहा है कि प्रीति ने अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड के कुछ सितारों को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। यह जानकारी उनके बॉलीवुड दोस्तों के जरिए ही मीडिया तक पता चली है। वेबसाइट की मानें तो प्रीति ने फ़ोन पर अपने बॉलीवुड जानकारों को शादी में आमंत्रित किया है। फिलहाल यह बात अभी प्रीति ने किसी को नहीं बताई है।

preetiImage Source: http://cache29.fansshare.com/

बताया जा रहा है कि जीन और प्रीति के बीच मुलाकात कुछ वर्ष पहले एक ट्रिप में हुई थी। जिस समय 2015 में IPL मैच हुए थे, तब भी वह प्रीति के साथ थे। इससे पहले प्रीति बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 2014 में दोनों के बीच IPL मैच को लेकर विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए। इस मामले ने काफी समय तक ज़ोर भी पकड़ा। दोनों ने एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाए। इसके अलावा प्रीति का नाम मॉडल और कोरियोग्राफर मार्क रॉबिनसन के साथ भी जुड़ चुका है। मार्क से रिश्ता ख़त्म होने के बाद प्रीति की ज़िन्दगी में डेनमार्क के रहने वाले लार्स जेल्डसन भी आए। इसके अलावा प्रीति का नाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी जुड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here