पुलिस ने घोड़े को अपराधी मान किया गिरफ्तार, जेल में बंद कर की जा रही हैं कार्यवाही

0
456
police arrests a horse accusing him as a criminal cover

कभी कभी पुलिस के कुछ ऐसे काम देखने को मिलते हैं जो लोगों की समझ से बाहर होते हैं। हाल ही में पुलिस द्वारा एक घोड़े को जेल में डाल दिया गया। जी हां, यह खबर काफी हैरानी भरी हैं, पर यह सच हैं। आज के समय में इंसान अपनी आदत से बाज नहीं आते तो घोड़ा कैसे आ जाता।

घोड़े की आदत हैं दुल्लती मारना, पर इसके लिए क्या उसको जेल में डाल देना उचित हैं या नहीं यह आप ही सोचे। मगर हाल ही में यह घटना घटित जरूर हुई हैं। आपको बता दें कि यह घटना ब्राजील से सामने आई हैं।

ब्राजील में पुलिस अधिकारियों ने एक घोड़े को सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसने एक कार पर दुल्लती मार दी थी। घटना यह थी कि विलियम डॉस सैंटोस नामक एक व्यक्ति अपने घोड़े को वॉक पर ले कर जा रहा था। अचानक ही घोड़े ने अपने पास से निकलती हुई एक कार को दुल्लती मार डाली।

इस पर कार की मालकिन बहुत गुस्सा हुई और उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में कर डाली। महिला ने कहा कि जब तक उसकी कार का हर्जाना उसको नहीं मिल जाता, तब तक इस घोड़े को न छोड़ा जाए। इस घटना से घोड़े का मालिक बहुत दुःखी हुआ और घोड़े को 24 घंटे जेल में रहना पड़ा।

police arrests a horse accusing him as a criminalimage source:

घोड़े का मालिक अब कुछ कर तो नहीं सकता था, पर उसने अपने प्यारे घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद यह खबर तथा घोड़े की तस्वीरें वायरल हो गई। इन तस्वीरों पर लोगों ने अपने विचार दिए। बहुत से लोग जहां इस घटना से हैरान थे वहीं दूसरी और कई लोगों ने घोड़े के साथ हुए इस सलूक को सही नहीं बताया।

घोड़े के मालिक का कहना हैं कि उसके घोड़े ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिसके कारण उसको जेल में डाल दिया जाये। इसके अलावा घोड़े के मालिक ने पुलिस पर भी यह आरोप लगाया कि उन्होंने घोड़े को खाना नहीं खिलाने दिया और इस वजह से मेरे घोड़े को भूखा प्यासा रहना पड़ा। इसके अलावा जेल भी काफी छोटी थी जहां वह ठीक से हिल डुल नहीं सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here