नकली लगने वाली कुछ ऐसी तस्वीरें जो हैं असली

0
429

हमारी यह दुनिया अजीबो गरीब है इस बात को तो आप भी मानते ही होंगे। यहां हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, लेकिन कई बार हमारे सामने कुछ ऐसी चीजें भी आ जाती हैं जिन्हें देख कर हम उन पर यकीन नहीं कर पाते हैं, लेकिन वो असल में वैसी ही होती हैं और उनका इस तरह का होने का कारण कई बार हार्मोन्स में बदलाव होता है तो कई बार प्रकृति के कारण। वैसे तो आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी तस्वीरें दिखती हैं जो दिखने में तो नकली लगती हैं, पर होती हैं असली। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फोटो दिखाने जा रहे हैं।

1. कमरे में बादल

क्या आपने कभी किसी कमरे के अन्दर बादल देखा है। हम जानते हैं आपका जवाब ना ही होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फोटो दिखा रहे हैं जिसमें कमरे के अन्दर ही बादल है। हम जानते हैं आप इस बात पर यकीन नही करेंगे पर यह सच है। आर्टिस्ट बंर्डनॉट श्मिल्डे नामक कमरे के तापमान को इस तरह से बनाया गया है कि उसके अन्दर एक बादल तैयार हो जाता है।

2f9bb148e87885aac7edde45edb44a16Image Source :http://acdn.architizer.com/

2. दो रंगों वाली बिल्ली

दो रंगों वाली बिल्ली ये सुन कर एक पल के लिए आप भी सोच रहे होंगे कि उसके शरीर पर कहीं-कहीं किसी अलग रंग के धब्बे होंगे, पर ऐसा नहीं है। यह बिल्ली पूरी ही दो रंगों में बटी हुई है। इतना ही नहीं इस बिल्ली की दोनों आंखें भी अलग-अलग रंगों की हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बिल्ली के साथ ऐसा कैसे हो गया तो बता दें कि इस बिल्ली के शरीर की जांच में पाया गया है कि इसके शरीर में दो तरह के डीएनए हैं जिसके कारण वो ऐसी है।

1440254736_6-pictures-believe-realImage Source :http://fpaparazzi.com/

3. अलग-अलग रंगों की मकई

मकई की जब भी बात आती है तो सभी के दिमाग में उसका पीला रंग ही आता है। आज तक आपने भी मकई के दाने पीले रंग के ही देखे होंगे, लेकिन देश में एक ऐसी मकई भी पाई जाती है जिसके दाने अलग-अलग रंगों के होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि उन्हें किसी ने रंगा होगा तो ऐसा नही है। वो असल में ऐसी ही पैदा होती हैं। इतना ही नहीं आप इन मकई को खा भी सकते हैं।

171534-cornImage Source :http://stm.india.com/

4. पहाड़ पर जहाज

इसे देख कर आपको हैरानी हो सकती है पर यह भी सच है। यह एक रिसॉर्ट है जो कि कोरिया में स्थित है। इस रिसॉर्ट का नाम सन क्रूज रिसॉर्ट एंड याच है। अगर आप कभी कोरिया जाएं तो वहां के टूरिस्ट गाइड आपको यह रिसॉर्ट जरूर दिखाएंगे। इस रिसॉर्ट को देखने के लिए हर रोज कई पर्यटक आते हैं।

PORTADA-efectosImage Source :http://www.notagram.net/

5. लहरों पर बने डिजाइन

पानी के बारे में हर कोई ये जानता है कि उस पर आप किसी भी आकार को रूप नहीं दे सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार हवा और पानी आपस में मिल कर कुछ ऐसे आकार ले लेते हैं जिसे देख कर कोई भी हैरान हो जाता है। समुद्र में बने यह डिजाइन बहुत ही अद्भुत लगते हैं।

tumblr_mwrl9wjJIs1qke845o1_1280Image Source :http://41.media.tumblr.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here