घरों से चूहों से डर रहें लोग, रात होते ही खा जाते है उंगलियां और पैर

0
426

चूहे तो आम तौर पर सभी के घरों में देखे जाते हैं। आज तक आपने चूहों के द्वारा रात में घरों का खाना खाते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको बेहद ही चैकाने वाली बात बताने जा रहें हैं। अपने ही देश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चूहे लोगों के घरों के सामान की जगह पर उनके शरीर के हिस्सों को ही खा जा रहें हैं। इन आदमखोर चूहों से सभी लोग बेहद ही डरे हुए हैं।

rats eating human,rats,madhya pradesh1Image Source:

आपने आज तक आदमखोर जानवर देखें होंगे जो मानव को देखते ही उनको खा जाते है। शेर और चीतों की तरह ही आप कुछ दिनों में चूहों से भी खौफ खाने लगेंगे क्योंकि चूहें भी आदमखोर बन गए है। जिन चूहों की हम बात कर रहें हैं वह रात को सोते हुए आदमियों का पैर यहां तक की उनकी उंगलियां भी खा रहे हैं। यह मामला है अपने मध्यप्रदेश का, यहां पर उज्जैन से करीब छह किलोमीटर दूर एक हामूखेड़ी गांव है। इस गांव में करीब 250 लोगों की आबादी है और 250 में से पचास की आयु से अधिक लोग कुष्ठ रोगों से पीड़ित हैं। इस गांव के चूहों ने लोगों को बुरी तरह से डरा रखा है। यहां के लोग चूहों से बचने के लिए रात भर जागते रहते हैं। लेकिन हर रोज रात जाग कर गुजार पाना भी संभव नहीं हैं। यहां के लोगों के कुष्ठ रोगों के आकार शरीर के कई अंग सुन्न हो गए है। इसी कारण जब चूहे इनके शरीर को कुतरते हैं तो इन्हें पता नहीं चल पाता है। वहीं इस गांव के कई लोग चूहों के डर से रात में जूतों को पहनकर ही सो रहें हैं। जिससे की चूहें उनके अंगों को न खा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here