विशेष स्थान – यहां जलाभिषेक करने पर पूरी होती है संतान की मनोकामना

0
351

वैसे तो आपने कई धार्मिक स्थान देखें ही होंगे, पर क्या आपने कोई ऐसा स्थान देखा हैं जहां पर पूजन करने से आपकी संतान की कामना पूरी हो जाती है, यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही धार्मिक स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां पर जलाभिषेक करने से किसी भी व्यक्ति की संतान की कामना पूरी हो जाती है, आइए जानते हैं इस स्थान के बारे में।

shiva-in-this-temple1Image Source:

लोगों को संतान सुख देने वाला यह स्थान एक शिव मंदिर है जो की झारखंड राज्य में स्थित है। यह शिवालय झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सीवान के मेंहदार नामक गांव में स्थित है और इस मंदिर का नाम “महेन्द्रनाथ मंदिर” है। इस मंदिर का निर्माण नेपाल के राजा “महेन्द्र वीर विक्रम सहदेव” ने 17वीं शताब्दी में कराया था। इस मंदिर के संबंध में यह कहा जाता है कि यहां पर संतान सुख की मनोकामना पूरी होती है, इसके अलावा इस मंदिर में चर्म रोग भी दूर होते हैं। इस मंदिर को बनवाने के लिए भगवान शिव ने नेपाल नरेश महेन्द्र वीर को सपने में कहा था, असल में महेन्द्र वीर को कुष्ट रोग हो गया था और वह सही नहीं हो पा रहा था, तब एक दिन सपने में इस स्थान के कुंड में स्नान और यहां मंदिर बनवाने का आदेश भगवान शिव ने नेपाल नरेश को दिया। जिसके बाद में उनका कुष्ट रोग खत्म हो गया। आज भी इस मंदिर की काफी मान्यता है और बहुत से लोग इस मंदिर में आज भी आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here