भगवान हनुमान का अवतार मान इस मुस्लिम लड़के से आशीर्वाद लेने आते हैं लोग

0
518

 

वैसे तो भगवान हनुमान को भगवान शिव का ही अंशावतार माना जाता है, पर आज हम आपको एक लड़के के बारे में बता रहें हैं जिसको भगवान हनुमान का अवतार मानकर लोग उससे आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

जी हां, आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में जानकारी देने रहें हैं जिसको लोग भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं तथा अपनी अनेक परेशानियों को खत्म करने के लिए इस लड़के से आशीर्वाद लेने के लिए आते रहते है। चकित करने वाली बात यह है कि यह एक मुस्लिम लड़का है तथा अनेक मुस्लिम लोग भी इस लड़के के पास में आते हैं, तो आइए जानते हैं इस लड़के के बारे में विस्तार से।

image source:

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि यह खबर इंडोनेशिया की है और इंडोनेशिया के बारे में हम आपको यह बता दें कि यह देश विश्व का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, फिर भी यहां आपको भारतीय संस्कृति की झलक बड़ी मात्रा में मिलेगी। इस देश में भगवान राम को लोग एक बड़े आदर्श के रूप में देखते हैं और यहां बड़े स्तर पर रामलीला का आयोजन किया जाता है।

इंडोनेशिया नामक इस देश में ही यह लड़का रहता है जिसको लोग भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। इस लड़के का नाम “मोहम्मद रैहान” है और इसका चेहरा कुछ-कुछ भगवान हनुमान से मिलता है, इसलिए काफी लोग इससे आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं, पर असल बात यह है कि ये लड़का “वेर्वुल्फ” नामक सिंड्रोम की बीमारी से ग्रस्त है और इसलिए इस लड़के के चेहरे, पीठ तथा अन्य अंगों पर बाल उग आए हैं। काफी लोग इस कारण ही इस लड़के की मजाक भी उड़ाते हैं, पर यह इसको अल्लाह की मर्जी मानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here