ये हैं दुनिया की सबसे वृद्ध महिला

0
281

हर कोई चाहता है कि उसे एक स्वस्थ और लम्बी आयु मिले। एक लम्बी ज़िन्दगी पाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सही रहन-सहन और खान-पान की बदौलत काफी लम्बे समय तक जीवित रहते हैं। आज भी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

अर्जेंटीना की रहने वाली सेलिना डेल कैमरून ने यह दावा किया है कि वह दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला हैं। इस महिला का जन्म साल 1897 में 15 फरवरी के दिन हुआ था। इसी महीने कैमरून ने अपना 119वां बर्थडे मनाया है। जब सेलिना से उनकी लम्बी उम्र का राज पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह हमेशा सही वक्त पर पौष्टिक आहार ही लेती हैं। अपनी अच्छी खान-पान के कारण ही वह अभी तक जीवित हैं।

1Image Source: http://img.punjabkesari.in/

वह बताती हैं कि साल 1960 में वह अपने पति के साथ शहर आई थीं, लेकिन इसके कुछ ही वर्ष के बाद उनके पति का निधन हो गया। कैमरून एक स्लम एरिया में रहती हैं। उन्हें हर महीने 105 पाउंड की पेंशन मिलती है। कैमरून के 12 बच्चे थे, जिनमे से अब सिर्फ एक ही बेटा ज़िंदा है। कैमरून के बेटे का नाम अल्बर्टो है।

2Image Source: http://img.punjabkesari.in/

अल्बर्टो अपनी मां के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनकी मां ने कभी भी स्मोकिंग नहीं की। वह हमेशा अच्छा और पौष्टिक खाना खाती हैं। वह हमेशा ही काम करती रही हैं। उनकी ज़िन्दगी प्यार से भरी है। भले ही कैमरून के 12 बच्चों में से सिर्फ एक जीवित हो, लेकिन उन्होंने कई बच्चों को गोद लिया हुआ है। यह सभी बच्चे उनसे काफी प्यार करते हैं और उनकी काफी इज्जत भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here