महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

0
365

भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय और टी20 के कप्तान एमएस धोनी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की एक अदालत में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक बिजनेस मैगजीन के मुख्य पेज पर महेंद्र सिंह धोनी को विष्णु भगवान के अवतार में दिखाया गया था। इस मामले पर ही सुनवाई करते हुए धोनी को अदालत में 25 फरवरी को पेश होने के लिए आदेश जारी किया गया है।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ एक मामले की सुनवाई करते हुए अनंतपुर की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मामला है कि वर्ष 2013 में वह बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पेज में भगवान विष्णु के रूप में दिखाए गए थे। इसमें उनके हाथों में कई ब्रांड की वस्तुएं थी। इस विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी को गॉड ऑफ बिग डील्स कहा गया था। इसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के एक नेता वाई श्याम सुंदर ने कोर्ट में पिटीशन दायर की थी।

non-bailable-warrant-issued-against-cricketer-ms-dhoni1Image Source:

इस विज्ञापन में धोनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने का केस लंबे समय से चल रहा था। इससे पहले भी जून 2014 में धोनी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसी तरह के मामले में धोनी के खिलाफ दिल्ली और पुणे में भी शिकायत दर्ज है। अब अनंतपुर हाईकोर्ट ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ इस मामले पर सुनवाई करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 25 फरवरी तक कोर्ट में पेश होने के लिए भी आदेश जारी किए हैं।

फिलहाल भारतीय टीम के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अभी आस्ट्रेलिया के दौरे में पर पांच वनडे और और टी20 के लिए गए हुए हैं। भारत और आस्टेªलिया का दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here