अब बॉडी चैकअप की जरुरत नही, ये कैप्सल दे देगा सभी बीमारियों की जानकारी

0
458
कैप्सूल

हाल ही में अमेरिका अमरीका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक नए तरह के कैप्सूल का निर्माण किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि उनके द्वारा बनाए गए डिजीटल कैप्सूल के अंदर एक सेंसर फीट किया गया है। इसकी मदद से हम इंसान की आंत से लेकर कंधें तक के शरीर के किसी भी अंग में बहने वाले रक्त की जांच कर सकते हैं। यह जानकारी द वर्ज डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट द्वारा दी गई है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार इस सेंसरयुक्त कैप्सूल इंसान निगल भी सकते हैं। निगले जाने के बाद ये कैप्सूल एक वायरलैस सेंसर के जरिये सारी जानकारी को बाहर भेजता रहता है। जिसे मगर कंप्यूटर के माध्यम से समझ सकते हैं। इस कैप्सूल को बनाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी मदद से बीमारी सटीक जानकारी मिल सकती है। साथ इसकी मदद से यह भी पता लगाया जा सकता है कि सर्जरी करवा चुके रोगी की अंदरुनी रिकवरी सही हो रही है या नही। आईये इसके बारे में और भी दिलचस्प बाते जानते हैं।

बेहद छोटा है ये सेंसर –

बेहद छोटा है ये सेंसरImage source:

इसे लेकर फिलहाल ये कयास लगाए जा रहें है कि अगर यह तकनीक विकसित होती है तो आने वाले समय में चिकित्सा का रुप काफी बदल जाएगा। उदाहरण स्वरुप 50 की उम्र के बाद अगर कोई शख्स अपने शरीर की जांच के लिए डाक्टर के पास जाएगा तो उसे अपनी पूरी बॉडी की जांच करवाने की तकलीफ नही उठानी पड़ेगी, बल्कि वह महज एक कैप्सूल निगलेगा और उसके शरीर के हर रोग का पता चल जाएगा। फिलहाल इस कैप्सूल का कोई इंसानी उपयोग नही किया गया है इसे अभी सिर्फ एक सूअर पर ही आजमाया गया है।

अपने फोन पर भी पा सकेंगे जानकारी –

अपने फोन पर भी पा सकेंगे जानकारीImage source:

इसे तैयार करने वाली रिसर्च टीम ने इस कैप्सूल के बारे में बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में आने वाले में इस तकनीक को इतना विकसित कर दिया जाएगा कि लोगों को कहीं जाने की जरुरत नही पड़ा करेगी। बल्कि लोगों के अंदर इस तरह के सेंसरयुक्त कैप्सूल होंगे और वह अपने मोबाईल पर सारी जानकारी हासिल कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here