नीता अंबानी बनीं एशिया की सबसे ताकतवर महिला

0
515

मुकेश अंबानी की पत्नी और आईपीएल में मुंबई इंडियन्स टीम की मालकिन नीता अंबानी अब एशिया की सबसे ताकतवर महिला बन गई हैं। दरअसल विदेश की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने एशिया की सबसे ताकतवर 50 महिलाओं की सूची जारी की है, जिसमें रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी टॉप पर हैं। खुशी की बात ये है कि फोर्ब्स की इस सूची में जिन 50 महिलाओं के नाम हैं उनमें भारत की 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

arundhati660_073114010529_011416074754Image Source :http://media2.intoday.in/

नीता अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य का नाम शामिल है। इसके बाद एमयू सिगमा की मुख्य अंबिगा धीरज का नाम 14वें स्थान पर है। वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका जिनका स्थान 16वां है वहीं ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता का 18वां, आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर का 22वां, वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वंदना लूथरा का 25वां और बायोकॉन की संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक किरण मजूमदार शॉ का 28 वां स्थान है। इन तमाम महिलाओं ने भारत का नाम ऊंचा किया है।

2016 की फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में भारत की 8 महिलाओं के अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, हांगकांग, जापान, वियतनाम, थाईलैंड, सिंगापुर, न्यूजीलैंड फिलिपींस और न्यूजीलैंड की बिजनेस वुमेन भी शामिल हैं। फोर्ब्स के अनुसार ‘ऐसे देश में जहां अरबपतियों की पत्नियां अपने पति पर निर्भर रहती हैं, ऐसे में रिलायंस में नीता अंबानी का बढ़ता हुआ कद कोई आम बात नहीं है।’ फोर्ब्स मैगजीन ने ये स्वीकार किया है कि बिजनेस की दुनिया में महिलाएं अपनी जगह बनाती नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here