परिणीती चोपड़ा के जीवन से जुड़ी 9 बातेंः

0
435

1-बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को एक पंजाबी परिवार में अम्बाला, हरियाणा में हुआ।

2. उनके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं और अम्बाला कैन्टोनमेंट में भारतीय थलसेना के प्रदायक (पूर्तिकर्ता) हैं व मां का नाम रीना चोपड़ा है।

3. परिणीती चोपड़ा अपनी पढ़ाई पर हमेशा विशेष ध्यान देती थीं। स्कूल में सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में फर्स्ट आने पर वह राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित की गयी थीं।

4. परिणीती चोपड़ा ने आगे की पढ़ाई में संगीत से बीए किया है। आज वो एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं।

5. परिणीती ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

Parineeti Chopra1Image Source: http://cdn.risingbd.com/

6.परिणीती चोपड़ा ने बिजनेस, फाइनेंस तथा इकोनाॅमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया है।
बाद में परिणीती को एमएनसी में इनवेस्टमेंट बैंकर की जॉब मिल गई पर मंदी के चलते उनको यह जॉब खोनी पड़ी। 2009 की इस आर्थिक मंदी के कारण परिणीती को वापस भारत लौटना पड़ा।

7.बैकिंग की चाह रखने वाली परिणीती को बॉलीवुड में जगह बनाने का मौका मिला।

8.बॉलीवुड में कदम रखने से पहले परिणीती फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से भी जुड़ी थीं।

9.परिणीती ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को भले ही कोई लोकप्रियता ना मिली हो पर परिणीती के काम को काफी सराहा गया था, जिसके लिए उन्हें 10 बेस्ट डेब्यूटेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here