शैतान के आने से घबरा रहे हैं नाइजीरियावासी

-

किताबों में हम सभी ने शैतान के बारे में पढ़ा है कि शैतान जब भी आता है तबाही कर देता है। शांति को खत्म करने में शैतान को मजा आता है। इतना ही नहीं शैतान की वजह से सभी लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे ही एक शैतान के आगमन से नाइजीरिया के लोगों में डर बैठा हुआ है। नाइजीरिया के लोग एक बच्चे को शैतान मान कर उसको समाज का हिस्सा नहीं मान रहे हैं। साथ ही उस पर काफी अत्याचार भी कर रहे हैं।

इन दिनों नाइजीरिया के लोगों को शैतान के संभावित खतरों का डर सता रहा है। लोगों का मानना है कि शैतान यहां पर आ गया है और जल्द ही चारों ओर तबाही शुरू होने वाली है। वैसे तो नाइजीरिया में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं, लेकिन इस तरह की मान्यता सभी को आश्चर्य में डाल रही हैं। सब सोच रहे हैं कि आखिर कैसे किसी बच्चे को शैतान माना जा सकता है।

1Image Source: http://img.punjabkesari.in/

आपको बता दें कि नाइजीरिया के कई इलाकों में आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। आर्थिक रूप से पीछे होने के कारण ही यहां पर कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। नाइजीरिया में अफ्रीकन चिल्ड्रन एंड एजुकेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन की एंजा रिंग्रीन घूमने गई हुई थीं। एंजा ने देखा कि यहां के एक इलाके में कुछ बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, लेकिन इन बच्चों को वहां के लोग शैतान समझ कर उनके साथ अत्याचार कर रहे हैं जबकि यह बच्चे एब्यूज नाम की बीमारी के शिकार हैं। जिस कारण उनके शरीर की बनावट थोड़ी अलग है। डेनमार्क की एंजा ने इसमें से एक बच्चे को उन लोगों से छुड़वा लिया और अपने साथ ले गई। इस बच्चे को नया नाम होप दिया गया है। इसकी बच्चे की तरस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं, इस बच्चे की हालात में अब सुधार हो रहा है लेकिन वहां अब भी कई और बच्चे ऐसी ही बीमारी से पीड़ित हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments