नासा ने 22 ऑडिओ टेप जारी कर बताया अंतरिक्ष की डरावनी आवाजों के बारे में

0
487
नासा

 

अंतरिक्ष के बारे में लोगों के मन में बहुत से प्रश्न हैं। काफी लोग यह सोचते हैं कि अंतरिक्ष यात्री आखिर किस प्रकार से वहां जीवन बिताते होंगे। इसी प्रकार से बहुत लोग अंतरिक्ष के विस्तार और उसके वातावरण के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। बहुत लोग यह जानना चाहते हैं की अंतरिक्ष में क्या शांति ही बनी रहती हैं या वहां भी आवाज होती हैं। यदि वहां आवाजें आती हैं तो वे किस प्रकार की होती हैं। ऐसे ही बहुत से प्रश्नो का जवाब देने के लिए हाल ही में नासा ने बताया हैं कि अंतरिक्ष में किस प्रकार की आवाजें आती हैं और वह कैसी कैसी होती हैं।

नासा ने जारी किये टेप –

नासाImage Source:

नासा ने अंतरिक्ष में सुनी जाने वाली आवाजों के 22 टेप जारी किये हैं। ये सभी टेप्स ऑडिओ हैं। इन टेप्स को “स्पेड साउंड” नाम से जारी किया गया हैं। नासा द्वारा जारी किये गए इन 22 टेप्स में 22 प्रकार की अलग अलग आवाजें हैं। सुनने में ये आवाजे काफी डरावनी लग रही हैं। नासा ने इस संबंध में बताते हुए कहा कि ये आवाजें काफी डरावनी हैं और इनको सुनने में ऐसा महसूस होता हैं जैसे अंतरिक्ष काफी गुस्से में हैं।नासा ने कहा कि प्लाज्मा वेव्स से कुछ ऐसी ही आवाजें आती हैं। आपको बता दें कि इन टेपस में बृहस्पति तथा शनि जैसे अन्य ग्रहों की आवाजें भी शामिल हैं जो काफी डरावनी लग रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here