पीरियड्स से लेकर यौन संबंधों तक, यह हैं रोजे से जुड़े सच और झूठ

0
374

 

जैसा की आप जानते ही हैं कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं रमजान के इस महीने से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिनके बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। रोजे को बिना किसी जायज वजह के छोड़ना गलत बताया गया है, पर थूक निगल लेना या उल्टी आ जाना जैसे इस प्रकार के कई तथ्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, तो आइए जानते हैं इस बारे में हमारी इस पोस्ट में।

1 – पीरियड्स के दौरान

पीरियड्स को लेकर एक गलतफहमी यह है कि इस समय के रोजे माफ होते हैं, पर सच्चाई यह है कि पीरियड्स के समय जो रोजा छूटता है उसको ईद के बाद में पूरा करना पड़ता है।

2 – यौन संबंध

रोजे के समय को लेकर एक गलतफहमी यह भी है इस पूरे माह पति पत्नी शारारिक संबंध नहीं बना सकते हैं, पर सही बात यह है कि पति पत्नी एशा की नमाज (रात 8.30) और सहरी (सुबह 3.30) के मध्य यौन संबंध बना सकते हैं।

image source:

3 – थूक निगलना

कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि थूक निगलने या उल्टी आने से रोजा टूट जाता है, पर ऐसा नहीं है सच्चाई यह है कि इस प्रकार की क्रिया से रोजा नहीं टूटता है।

4 – बालों में तेल या खुशबू का उपयोग करना

बहुत से लोग यह भी सोचते हैं बालों में तेल या कपड़ों में खुशबू का उपयोग रोजे के दौर में नहीं करना चाहिए, पर सच्चाई यह है कि इस प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है, इसलिए आप इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

5 – रोजे में इंजेक्शन लगवाना

कुछ लोगों का सोचना यह है कि रोजे में इंजेक्शन लगवाने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, पर असल में ऐसा नहीं है रोजे में इंजेक्शन या वैक्सीन लगवाने से रोजा टूट जाता है, इसलिए रोजे में इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here