रहस्य- मृत्यु के बाद भी कैसे जीवित लौट आये ये लोग

0
398

यह सत्य है कि मौत के बाद कोई लौट कर नहीं आता, पर इसके विपरीत भी ऐसी कई घटनाएं घटी हैं जिनका जवाब देना मानव बुद्धि के बस की बात नहीं है। आज हम इसी प्रकार घटी कुछ सच्ची घटनाओं से आपको रूबरू कराएंगे जिनमें कई लोग मृत्यु के बाद फिर से जीवित हो उठे और उनका दोबारा से जीवित हो जाना उनके घर वालों के लिए एक डरावनी घटना बन गई।

1- ब्राइटन डामा जैंथे

ब्राइटन डामा जैंथे, जिम्बाबवे के रहने वाले हैं। पिछले साल मई में ही एक लम्बी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। अस्पताल वालों ने उनको मृत घोषित कर दिया तो उनको दफ़नाने की तैयारी होने लगी। उनको दफनाया जा रहा था तभी उनके बॉस ने उनको हिलता हुआ पाया तो फौरन उनको बाहर निकाला गया। इसके बाद ब्राइटन 2 दिन तक लाइफ सपोर्ट पर रहे और वर्तमान में वह पूरी तरह सही हैं। ब्राइटन का कहना है कि भगवान ने उनको नया जीवन दिया है।

ब्राइटन-डामा-जैंथेImage Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

2- वॉल्टर विलियम्स

इसी माह में वॉल्टर विलियम्स को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनको दफ़नाने की तैयारी होने लगी, पर तभी वॉल्टर विलियम्स जीवित हो उठे। उन्होंने अपने पैर हिला कर अपने जीवित होने का संकेत दिया था।

वॉल्टर-विलियम्सImage Source :https://irp-cdn.multiscreensite.com/

3- ली ज्यूफेंग

ली ज्यूफेंग एक 95 वर्ष की महिला हैं जो चीन में रहती हैं। सिर पर चोट लगने के कारण इनकी मृत्यु हो गई थी। तब इनके पड़ोसी ने ली ज्यूफेंग को एक कॉफिन में लपेट कर रख दिया था, पर 6 दिन बाद ली ज्यूफेंग ने जीवित हो कर अपने परिवार और घर वालों को हैरान कर दिया। अपने फ्यूनरल से एक दिन पहले ली को रसोई में खाना बनाते देखा गया था।

ली-ज्यूफेंगImage Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

4- केल्विन सैंटोस

केल्विन सैंटोस एक कम उम्र का मासूम बच्चा था। वर्ष 2012 में निमोनिया की वजह से इस बच्चे की मृत्यु हो गई थी, पर अंतिम समय में यह बच्चा अपने कॉफिन से जीवित हो उठा और जोर जोर से पानी मांगने लगा। तब इसके घर वाले बहुत खुश हुए और इसको पानी पिलाया, पर पानी पीने के बाद बच्चा फिर से हमेशा के लिए सो गया।

केल्विन-सैंटोसImage Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

5- फिलिपिंस की घटना

फिलिपिंस की एक 3 साल की बच्ची की मृत्यु बुखार के कारण हो गई थी। पूरे घर में दुःख का माहौल था और सभी लोग गमगीन थे। जब घर वालों ने इस बच्ची के सामान इसके कॉफिन में रखने के लिए कॉफिन को उठाया तो बच्ची को कुछ हिलता हुआ पाया। फिर इस बच्ची को जल्दी से बाहर निकाल कर पानी पिलाया गया और अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में कुछ समय रहने के बाद यह बच्ची सकुशल अपने घर लौट आई।

फिलिपिंस-की-घटनाImage Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here