रहस्य – आकाश से गिरी इन चीजों का रहस्य आज तक बना हुआ है

0
331

आपने शायद सुना होगा की आकाश से मछली, कैंडी या पत्थर आदि गिरे हों हालांकि इस प्रकार की घटनाएं सुनने में किसी कहानी के जैसे लगती हैं पर जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रकार की घटनाएं दुनिया के अलग अलग हिस्सों में हुई हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताने जा रहें हैं जिनमें कुछ अजीब सी चीजें आकाश से जमीन पर गिरी थी, इन घटना के बारे में यह दावा किया गया था की यह घटनाएं वास्तव में घटी थी। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में।

1- जब आसमान से बरसी मछलियां-

009_1463572220Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

आस्ट्रेलिया के एक कस्बे में अचानक आकाश से मछलियाँ गिरनी शुरू हो गई और कस्बे के सारे लोग अचंभे में पड गए। उस समय के चश्मदीद रहे क्रिस्टीन बालमेर कहते हैं की ” आसमान से गिरने वाली मछलियां जिंदा थी। इनके गिरते ही लोगों ने इन्हें बटोरना शुरू कर दिया।” ये मछलियाँ कहां से आकाश में आई थी और किसने इनको गिराया इस बात को लेकर आज भी रहस्य बना हुआ है।

2- जब घर के गैरेज में गिरा गांजा-

003_1463572218Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

एरिजोना में एक परिवार को अपने गैराज की छत पर एक गांजे का बड़ा पैकेट गिरा मिला, इसमें करीब 12 किलो गांजा भरा हुआ था और इसकी कीमत करीब 66 लाख थी। हालांकी लोगों का मानना है की यह पैकेट किसी हवाई जहाज से गलती से गिर गया होगा पर इस बात का अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं और यह बात अभी तक रहस्य बनी हुई है।

3- जब आकाश से बरसी कैंडी –

007_1463572219Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह घटना कैलिफोर्निया के नेपा नामक स्थान की है, असल में 2 सितंबर 1857 को नेपा नगर के आकाश से अचानक कैंडी और शुगर गिरने लगी इन कैंडीज का साइज 1 से 2 इंच के बीच था। यह आकाश से कैंडी गिरने की घटना कैसे हुई इसका अभी तक कोई पता नहीं लगा सका है और यह बात एक रहस्य ही बनी हुई है।

4- वैम्पायर मछलियों आकाश से गिरी –

008_1463572219Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह घटना अलास्का की है, असल में 2015 के जून माह में आकाश से वैम्पायर फिश गिरी, जिसके कारण यहां रहने वाले लोग काफी डर गए क्योंकि इनके मुंह में 100 से भी ज्यादा नुकीले दांत थे, जी किसी भी व्यक्ति को बुरी तरह जख्मी कर सकते थे। यह मछलियां आकाश में कहां से आई और कैसे नीचे गिरी इसका अभी तक कोई कारण पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here