गायत्री मंत्र के बाद रोजा खोलते हैं यहां के मुस्लिम लोग

0
462

आज ईद का दिन है और आज के दिन सभी मुस्लिम लोग इबादत कर अपने देश और दुनिया में अमन तथा चैन के लिए दुआए कर रहें हैं लेकिन आज हम आपको कुछ इस प्रकार की बात बताने के लिए जा रहें हैं जो कुछ अलग सी है और शायद आपको अजीब भी लगे पर वह हिन्दू और मुस्लिम के आपसी भाईचारे को सही मायने देने के लिए काफी है। हम आपको बताने जा रहें हैं दिल्ली गेट स्थित मक्की मस्जिद की कुछ ख़ास बाते।

Muslims Narrate Gayatri Mantra To End end roza1Image Source:

यह मस्जिद वर्तमान में काफी चर्चा में है और यह इसलिए चर्चा में है क्युकी इस मस्जिद में रोजा खोलने से पहले मस्जिद के इमाम गायत्री मंत्र का जाप कराते हैं मतलब रोजे से पहले रोजेदार नमाजी को गायत्री मंत्र का पाठ करना होता है। इस मौके सभी धर्मो के लोग भी यहां उपस्थित रहते हैं जो की इफ्तार के समय मुस्लिम लोगों की मदद के लिए आते हैं। इसके अलावा इस कार्य में कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग करती हैं।

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें की यह पहला मौक़ा नहीं है जब रोजेदार लोगों ने इस मस्जिद में गायत्री मंत्र के साथ अपना रोजा खोला हो, इस प्रकार का यह प्रोग्राम पिछले 38 सालों से लगातार चल रहा है।
इमरजेंसी के समय में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ बेग जेल में थे, उस समय उनके जेल में होने के समय इस प्रोगाम की सारी जिम्मेदारी आरएसएस यानि संघ ने अपने हाथ में ले ली और इस प्रोगाम को यथावत रखा। इस समय के बाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ बेग ही सर्व धर्म रोजा इफ़्तार का प्रोग्राम लगातार करा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here