कुंभ मेले की सड़क के लिए मुस्लिम समाज ने मस्जिद तोड़ कर दी जगह

0
490
कुंभ

आपने देश में कई बार सांप्रदायिक हिंसा की खबरें पढ़ी या सुनी होंगी। इसके विपरीत कई बार कुछ ऐसी खबरें भी हमारे सामने आती हैं जिनको देख सुन कर सभी को इस देश का नागरिक होने पर गर्व होता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर से सामने आई है। आपको पता ही होगा कि कुछ समय बाद यहां कुंभ का विशाल मेला लगेगा। इस मेले की विशालता को देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेले में आने वाले यात्रियों के लिए सड़क बनाने का कार्य चल रहा था लेकिन बीच में मस्जिद आ रही थी और इसी के चलते कार्य रुक गया। इस बात को समझते हुए स्थानीय मुस्लिम लोगों ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया तथा सड़क बनाने के लिए जमीन दे दी। इस घटना के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। बहुत से लोग इस घटना को भाईचारे तथा सांप्रदायिक सद्भाभावना से जोड़ कर देख रहें हैं।

कुंभImage source:

आपको बता दें कि घटना इलाहाबाद ओल्ड सिटी की है। यहां पर सरकारी जमीन पर कई मस्जिदें बनी हुई हैं। इस मार्ग पर कुंभ मेले के यात्रियों के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। रास्ते के चौड़ीकरण के बीच मस्जिदें आ रहीं थीं। अतः मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए खुद ही मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि इलाहाबाद के इस हिस्से में कई पुरानी मस्जिदें हैं और आज भी मुस्लिम समाज के लोग इनमें नमाज पड़ते हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा है कि “मस्जिद का जो भी हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। उसको ढहा दिया गया है तथा इस कार्य को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही किया है। आपको जानकारी दे दें कि अगली साल 15 जनवरी से प्रयाग में अर्ध कुंभ शुरू हो रहा है। इसके लिए इलाहाबाद प्रशासन अभी से तैयारियां कर रहा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी तैयारियों पर नजर बनाये हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here