इस 50 वर्षीय महिला के पेट में उगते हैं “मशरूम”, डॉक्टर हुए हैरान

0
346

 

आपने कई ऐसी खबरे पढ़ी ही होगी जिनमें मानव के पेट से डॉक्टरों ने कई आजीबो-गरीब चीजें निकाली हों, पर आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहें हैं उसको जानकार आप चकित रह जाएंगे। जी हां, आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसी महिला के बार में जिसके पेट में मशरूम उग आया था और वह इस बात को जानती भी नहीं थी कि आखिर यह हुआ कैसे।

Image Source:

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह महिला चीन की है और इसकी उम्र 50 वर्ष है। एक दिन अचानक इस महिला के पेट में दर्द उठा जिससे यह काफी परेशान हो गई और वह जल्दी ही डॉक्टर के पास पहुंची, डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया और जो रिपोर्ट आई वह डराने वाली थी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में इस महिला के पेट में एक फंगस पाया गया था, जो अब खतरनाक रूप ले चुका था। असल में हुआ यह था कि इस महिला ने खाने में मशरूम बनाया था जो की कच्चा रह गया था और पेट में जाकर उसने अपना घर बना लिया और वह वहीं पर बढ़ने लगा। इसके बाद में डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद में इस मशरूम को महिला के पेट से निकाला। डॉक्टरों का कहना था कि मशरूम एक प्रकार का फंगस होता है जिसको यदि सही से न बनाया जाए, तो वह पेट में भी बढ़ने लगता है, लेकिन यह महिला अपने इलाज के बाद अब सही और स्वस्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here