माता बनी कुमाता, जन्म के तुरंत बाद कर दी 8 बच्चों की हत्या!

0
352

मां का प्यार कहें या मां की ममता… जिसके आंचल में रहकर हर बच्चा अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि वो जानता है कि मां की गोद ही है जो हर मुश्किलों में उसको सुरक्षित रखती है। मां शब्द अपने आप में ही पूर्ण है जिसके बिना हर कोई अधूरा है।

Mother Killed Her 8 Baby6Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकते हैं पर माता कभी कुमाता नहीं होती, लेकिन आज एक मां ने कुमाता बन कर सभी मां के आंचल को गंदा कर दिया है। मां शब्द को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Mother Killed Her 8 Baby4Image Source: http://i.telegraph.co.uk/

दिल दहला देने वाली यह घटना जर्मनी के बवेरिया राज्य की है, जहां एक मां अपने बच्चों को जन्म देने के दौरान मारकर तौलिए और प्लास्टिक के थैलों में बंद करके छिपाती रही। यह मामला उस समय सामने आया जब एक पड़ोसी ने बच्चे के शव का एक अवशेष देखा जो महिला के द्वारा मारे गए आठ शवों में से एक था। शव की हालत इतनी बेहाल थी कि उनके लिंग को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। इस बारे में पता लगा पाना मुश्किल था कि इन बच्चों की हत्या कब हुई।

Mother Killed Her 8 Baby3Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

45 वर्षीय इस महिला ने शनिवार को अपने कई बच्चों की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। महिला ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने जन्म के तुरंत बाद ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर अपने कई बच्चों की हत्या कर दी, जिनके शव पूर्वोत्तर बवेरियन के वल्लेनफेल्स शहर के एक अपार्टमेंट में पाए गए थे।

Mother Killed Her 8 Baby1Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

महिला ने यह भी बताया कि नशे की हालत में होने के बाद उसकी जब अपने पति से कहासुनी हुई थी उस दौरान उसने अपने बच्चों को मारकर छुपा दिया। यह भी बताया कि मारने के बाद उसने कैसे घर में ही बच्चों के शव छिपा रखे हैं। महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here