मिलिए भारत की इन 5 खूबसूरत महिला खिलाड़ियों से, अपने-अपने क्षेत्र में कर चुकी हैं देश का नाम रोशन

0
509
most beautiful female sportspersons in india cover

भारत की ग्लैमर दुनिया में ही सिर्फ खूबसूरत महिलाएं नहीं मिलती बल्कि अपने यहां के खेल क्षेत्र में भी कई ऐसी खूबसूरत महिलाएं हैं जिन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया है। आज हम आपको अपने इस आलेख में कुछ ऐसी ही भारतीय महिला खिलाड़ियों से मिलवा रहें हैं जो न सिर्फ अपने क्षेत्र की शानदार खिलाड़ी हैं, बल्कि खूबसूरती में भी आम लोगों से काफी आगे हैं, तो आइए जानते हैं इन महिला खिलाड़ियों के बारे में।

1 – मिताली राज –

most beautiful female sportspersons in india 1image source:

मिताली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हैं। इनका जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ। महज 17 वर्ष की कम उम्र में ही मिताली का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हो गया था। हाल ही में वन डे क्रिकेट में लगातार 7 अर्ध शतक लगाकर मिताली ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

2 – दीपिका पल्लीकल –

most beautiful female sportspersons in india 2image source:

दीपिका पल्लीकल एक स्क्वैश खिलाड़ी हैं और भारत की ओर से कई स्क्वास टूर्नामेंट्स खेल चुकी हैं। इनका जन्म भारत के चेन्नई में 1991 में हुआ था। अंडर 19 की श्रेणी में इनको नंबर 1 खिलाड़ी का दर्जा दिया जा चुका है।

3 -आकांशा सिंह –

most beautiful female sportspersons in india 3image source:

आकांशा सिंह वर्तमान में महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। इनका जन्म 1989 को बनारस में हुआ था। इनकी तीन बहनों ने भी भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व भारत की और से किया है। इन सभी को सिंह बहनें भी कहा जाता है।

4 – सोनिका कालीरमन –

most beautiful female sportspersons in india 4image source:

सोनिका कालीरमन भारत की पहली महिला पहलवान है। ये मशहूर पहलवान “चंदगी राम” की बेटी हैं। एशियन गेम्स में भारत की ओर से सोनिका ने प्रतिनिधित्व किया था। सोनिका 1979 में हरियाणा में पैदा हुई थी और इनकी परवरिश दिल्ली में हुई।

5 – अश्विनी पोनप्पा –

most beautiful female sportspersons in india 5image source:

अश्विनी पोनप्पा का जन्म 1989 में कर्नाटक के बंगलौर में हुआ। 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में अश्विनी ने रजत पदक जीता तथा 2010 में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ में इन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा ये 2 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here