जंगलराज कुशासन में एमएलसी के बेटे ने ली एक निर्दोष लड़के की जान

0
315

बिहार में पुलिस और नेताओं के बढ़ते गुंडाराज शासन की इस करतूत नें फिर एक बार प्रश्न चिन्ह लगा दिया है कि वोट देने की सजा आम इंसानों को किस प्रकार से दी जा रही हैं और इस वोट और नोट की ताकत के सामने हर आदमी उनके पैरों तले रौदा जा रहा है। जो इस मासूम निर्दोष लड़के के साथ हुआ।

गया में शनिवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसमें एक एमएलसी के बेटे को द्वारा एक बच्चे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

खबरों के द्वारा बताया जा रहा है कि निर्दोष लड़के पर गोली चलाने वाला जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी है। जिसने बेखौफ हो उस लड़के की कार स्विफ्ट पर गोली इसलिए दागी क्योंकि वह लड़का एमएलसी के बेटे की कार को ओवरटेक कर रहा था। गोली लगने के तुरंत बाद ही उस लड़के की मौत हो गई।

rocky_1462689521Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

मृत बच्चा आदित्य 12वीं का छात्र था। जो गया के एक बड़े व्यापारी का का बेटा था। मृतक अपने एक दोस्त के जन्मदिन को मनाने बोधगया गया था और वहीं से वापस लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने रॉकी की कार को गया के रामपुर थाना इलाके से मनोरमा देवी के घर से जब्त कर लिया है लेकिन रॉकी अभी तक फरार है।

पुलिस व सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी कुमार यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ बीती रात एक कार से जा रहा थे और बोध गया से आदित्य कुमार सचदेवा भी अपने चार दोस्तो के साथ कार से गया जिला मुख्यालय लौट रहा था। आदित्य ने जैसे ही आगे बढ़ने के लिए रॉकी की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की तो इस बात से गुस्साये यादव ने अपनी गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाते हुये आदित्य को रोक लिया। जिस पर आदित्य ने माफी भी मांग ली। लेकिन अपने मां के पद का गुरूर खाये इस व्यक्ति ने अपने पास रखे रिवाल्वर को निकाल कर उस बच्चे के सिर पर गोली दाग दी। इसके बाद आदित्य को अनुग्रह नारायण कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहांपर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

इस खबर से पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है लोगों ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिये सड़को पर प्रदर्शन किया। इन खतरनाक अपराधियों के उपर नेताओं की छत्रछाया रहने से ये लगातार कई बड़े अपराध पहले भी कर चुके है। जिसमें से एमएलसी के अरेस्ट पति जिस पर मर्डर-किडनैपिंग के कई केस लूटपाट के कई मामले दर्ज किये जा चुके है। कुछ समय पहले इनके घर से कई खतरनाक हथियार बरामद किए गए थे  और इन हथियारों को नक्सलियों को सप्लाई करने की बात सामने आई थी और इस तरह से ना जाने कितने अपराधी मंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे है और अपने काले कारनामों के कुर्सी की गद्दी के नीचे से बड़े बड़े अंजाम दे रहे है। और इनका परिणाम भुगत रही है वहां की निर्दोष जनता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here