देश के अरबपति करोबारियों की पत्नियां, जो रहती हैं पार्टियों की सेलिब्रेटी

0
504

देश में कुछ ऐसे घराने हैं जो अपने व्यवसाय व पुस्तैनी कारोबारों के दम पर करोड़ों के मालिक हैं। प्राइवेट सेक्टर से होने वाले विकास व इकॉनोमिक वृद्धि में इन घरानों का विशेष योगदान रहता है। बॉलीवुड के सितारों के अलावा इन्हीं घरानों के बारे में लोग हमेशा से ही जानने के इच्छुक रहे हैं। आज हम देश के इन्हीं नामचीन घरानों के कुछ अरबपतियों की पत्नियों के विषय में बता रहे हैं।

ये लोग चाहे कितने भी व्यस्त रहते हों, मगर इनकी पत्नियां अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर कभी समझौता नहीं करती हैं। हम कुछ अरबपति व्यवसायियों की पत्नियों के बारे में बता रहे हैं जो सुंदर अभिनेत्रियों से जरा भी कम नहीं हैं। इनमें से कई महिलाएं व्यवसाय में अपने पतियों का हाथ बटाती हैं, तो कई धमार्थ के कामों में भी व्यस्त रहती हैं। बिजी लाइफ स्टाइल होने के बाद भी यह महिलाएं अपने सौंदर्य और स्टाइल का भरपूर ख्याल रखती हैं। इसके अलावा यह अपने कपड़े, गहने और सैंडल के साथ ही बैग के लेटेस्ट डिजाइन और बैंड के लिए भी बेहद सजग रहती हैं, ताकि ये हर जगह भीड़ से अलग हर दिखाई दें।

चलिए बताते हैं ऐसे ही अरबपतियों की पत्नियों के बारे में-

नीरजा बिड़ला
टॉप बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी हैं नीरजा बिड़ला। नीरजा आदित्य बिड़ला ट्रस्ट की वाइस चेयरपर्सन हैं। जब कुमार बिड़ला 22 वर्ष के थे तब उनकी शादी नीरजा से हुई थी। नीरजा अक्सर पेज 3 पार्टीज में नज़र आती हैं। कुमार बिड़ला और नीरजा के तीन बच्चे अनन्याश्री, आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा हैं।

neerja birla
टीना अंबानी
देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी अपने पिता की कंपनियों को हमेशा ही नई उचांइयों पर पहुंचाने की उम्मीद में रहते हैं। इनके साथ ही इनकी पत्नी टीना अंबानी भी ग्रुप की सोशल एक्टिविटी में योगदान देती हैं। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और सिल्वर फाउंडेशन का काम संभालती हैं। टीना पहले बॉलीवुड की हस्ती भी रह चुकी हैं। इसलिए इनका स्टाइल भी लोगों की नजर में बना रहता है।

anil and tina ambani

अवंती बिड़ला
बिड़ला ग्रुप के मशहूर अरबपति यश बिड़ला की पत्नी हैं अवंती बिड़ला। अवंती बिड़ला सामजसेवी और बिजनेस वुमन भी हैं। अवंती अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह चीजों के ब्रैंड पर भी विशेष ध्यान देती हैं।

avanti-birla (1)

 

परमेश्वर गोदरेज
गोदरेज ग्रुप के मालिक आदि गोदरेज की पत्नी हैं परमेश्वर गोदरेज। गोदरेज समूह देश के मशहूर अरबपति करोबारियों में से एक है। इसके साथ ही इनका करोबार अन्य देशों में भी फैला हुआ है। वर्ष 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा में हेमा मालिनी के कॉस्टयूम्स परमेश्वर गोदरेज ने ही डिजाइन किए थे। परमेश्वर गोदरेज काफी ग्लैमरेस हैं। इनकी फैशन पर अच्छी पकड़ है। वह अपने पति के साथ अक्सर पार्टियों में देखी जाती हैं।

Parmeshwar GodrejImage Source: http://c5.funrahi.com/

नताशा पूनावाला
कई हजार करोड़ संपत्ति के मालिक साइरस के बेटे अदार की पत्नी हैं नताशा पूनावाला। साइरस और अदार कार और हॉर्स रेस के शौकीन हैं, जबकि नताशा अपने फैशन स्टेटमेंट और पेज थ्री पार्टीज के लिए जानी जाती हैं। अंबानी, बिग बी से लेकर सलमान खान की पार्टीज में वे अक्सर नज़र आती हैं।

natasha-poonawalaImage Source: https://afashionistasdiarydotcom.files.wordpress.com

गायत्री जोशी
रियल एस्टेट कारोबार की जानी मानी हस्ती विकास ओबेरॉय देश के नामी कारोबारी में से एक हैं। उनकी पत्नी गायत्री जोशी फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वर्तमान में गायत्री अपने पति के साथ बिजनेस पर भी ध्यान दे रही हैं। वे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ स्वदेश फिल्म में भी नज़र आ चुकी हैं। वह दोनों बॉलीवुड की पेज थ्री पार्टियों में भी अक्सर नजर आते हैं।

Gayatri JoshiImage Source: http://www.desibucket.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here