बर्फबारी और बरसात से बढ़ी ठंड

0
341

मौसम के बदलते मिजाज से अब गर्मी जाती हुई महसूस होने लगी है। साथ ही ठंड का एहसास भी लोगों को होने लगा है। रविवार को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बारिश के बाद से ही उत्तर भारत का मौसम बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बदलते मौसम का असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो यह पश्चिमी विक्षोभ सोमवार तक जारी रह सकता है और मंगलवार से ही सारे उत्तर भारत का पारा तेजी से गिरने लगेगा। एक नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश के कारण वहां का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। केलंग में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here