कैमिकल्स से वर्षों तक ठीक रहता है मैकडोनाल्ड का बर्गर

-

डॉक्टर तो हमेशा से ही फास्ट फूड न खाने की सलाह देते आए हैं, लेकिन हम इस बात को हल्के में लेकर हर रोज किसी न किसी रूप में फास्ट फूड का सेवन करते ही हैं। फास्ट फूड में सेहत को खराब करने के सभी तत्व मौजूद होते हैं। अमेरिका की एक महिला डॉक्टर ने कुछ वर्ष पहले मैकडोनाल्ड से बर्गर ऑर्डर किया था। इस बर्गर को उन्होंने अपने क्लीनिक पर रख दिया। कई वर्षों बाद भी यह बर्गर खराब नहीं हुआ।

हम अपनी जिदंगी में अक्सर फास्ट फूड खाते हैं। यह फास्ट फूड हमें बीमारी की ओर ले जाते हैं। इन फास्ट फूड की बदौलत ही आज की जनरेशन कई बीमारियों की चपेट में आने लगी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मैकडोनाल्ड के बर्गर के दुष्प्रभावों को देखने के लिए अमेरिका की महिला डॉक्टर जेनिफर लोवडल ने जनवरी 2010 में एक हैप्पी मील मंगवाया। जिसके बाद उन्होंने अपने मरीजों को इसके दुष्प्रभावों को दिखाने के लिए क्लीनिक पर रख दिया। जेनिफर को इस बर्गर को अपने क्लीनिक पर रखे हुए करीब छह साल पूरे हो गए हैं। इतने सालों में भी यह बर्गर अपने हानिकारक तत्वों के कारण खराब नहीं हुआ है। जेनिफर अपने क्लीनिक पर आने वाले बच्चों को इसे दिखाकर जंक फूड के हानिकारक प्रभावों को बता रही हैं।

1Image Source: http://bestburgerinsf.com/

साथ ही सभी बच्चों को इनकी जगह पर फ्रूट खाने की सलाह देती हैं। ऐसा ही एक अन्य मामला भी सामने आया था। उसमें यह बर्गर 14 सालों तक पहले जैसा ही बना रहा।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments