महाभारत काल का विमान मिला, खुलेंगे कई राज

-

हिंदू पौराणिक कथाओं में विमानों के होने का जिक्र मिलता है। यह विमान सच में हैं भी या नहीं इस बात पर हमेशा से ही विवाद रहा है, लेकिन आपको बता दें कि महाभारत काल का विमान अफगानिस्तान में मिल गया है। एक गुफा के अंदर इस विमान के होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी खोज में निकले हुए व्यक्ति कहीं गायब हो गए हैं और वापस लौट कर नहीं आए हैं। इस विमान की तकनीक को लेकर दुनिया भर की निगाहें इसी ओर लगी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक पांच हजार साल पुराने विमान का पता चल गया है। यह विमान अफगानिस्तान की एक गुफा में मिला है। भारत की पौराणिक कथाओं में इस विमान का जिक्र कई बार किया गया है। यह फ्लाइंग मशीन अफगानिस्तान के पर्वतों में दबी हुई मिली है। यह विमान एक विशेष तरह की तंरगों से सुरक्षित रखा गया था। जिस कारण इसके पास कोई जा नहीं पा रहा है। यूएस आर्मी के सोल्जर्स जब इस गुफा के अंदर गए तो वह विमान की तरंगों के कारण बाहर नहीं आ पाए। इस तरंगों को टाइम वेल कहा जा रहा है।

बता दें कि टाइम वेल विमान को सुरक्षित रखने वाली शील्ड है। यह किसी इलेक्ट्रॉन मैग्नेटिक रेडिएशन ग्रैविटी फील्ड की ही तरह है। इस विमान के बारे में सबसे पहले वैज्ञानिक आइन्स्टीन ने जिक्र किया था।

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

विमान की खूबियां-

1 इस विमान का जिक्र रामायण और महाभारत में किया जा चुका है।
2 यह विमान आग उगलने वाली मिसाइलों से लैस था। इसके अलावा भी इसमें कई खतरनाक हथियार हो सकते हैं।
3 विमान का डायमीटर करीब 5.5 मीटर का था। इसमें चार पहिए भी थे।
4 अपने निशाने पर तेज रोशनी डालने के बाद यह हमला करता था।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments