इस जादुई डंडे को छूते ही कई बीमारियां हो जाती हैं छूमंतर

0
1056

आज के प्रदूषण भरे माहौल में स्वस्थ रह पाना बेहद ही मुश्किल हो चला है। छोटी सी बीमारी होने पर डॉक्टरों और अस्पतालों का खर्च उठाते-उठाते आदमी परेशान हो जाता है। बीमारियों के होने पर हम अक्सर सोचते हैं कि अगर हमारे पास कोई जादुई डंडा होता तो उससे हम अपनी बीमारी का इलाज तुरंत ही कर लेते। आज हम आपकी इस कल्पना के सच होने के बारे में बता रहे हैं। मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति के पास ऐसा ही जादुई शक्तियों वाला डंडा है जिससे कई बीमारियों का इलाज आसानी से होने का दावा किया जाता है।

आज के प्रदूषित वातावरण और भागमभाग वाले जीवन में लंबे समय तक शरीर को ठीक रख पाना बेहद ही मुश्किल बात है। साथ ही हम खुद भी अपने शरीर की ओर ध्यान ही नहीं दे पाते। ग्रामीण क्षेत्रों की आबोहवा ठीक है तो वहां पर चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी नहीं हैं, जबकि शहर में सभी चिकित्सा व्यवस्था होने पर यहां प्रदूषण का स्तर बेहद ही अधिक है। इससे हम अक्सर ही कई बीमारियों की चपेट में आए रहते हैं। इन बीमारियों के कारण न सिर्फ हमारा पैसा बर्बाद होता है बल्कि कीमती समय भी नष्ट हो जाता है, लेकिन आज हम आपको एक जादुई डंडे की सच्ची बात बता रहे हैं जिसके लिए यह दावा किया जाता है कि इससे कई लोगों की बीमारियां ठीक की जा चुकी हैं। यह डंडा जिसके भी शरीर से छूता है उसके शरीर से बीमारियां छूमंतर हो जाती हैं।

babaImage Source: http://img.patrika.com/

किसके पास है यह जादुई डंडा-

कहा जाता है कि यह जादुई डंडा मध्यप्रदेश के महंत रामगिरि महाराज के पास है। इन्हें सभी लोग डंडे वाले बाबा के नाम से जानते हैं। इनके डंडे को छूते ही कई बीमारियों का इलाज हो जाता है। जानकारी के मुताबिक रामगिरि महाराज ने जब संन्यास लिया तभी से यह डंडा उनके पास है। धीरे-धीरे यह डंडा जादुई हो गया। एक बार यह डंडा चोरी हो गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह डंडा दोबारा से इनके पास आ गया।

कितनी बीमारियों को करता है ठीक-

महंत रामगिरि महाराज का दावा है कि इस डंडे से शरीर की करीब 36 बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इतना ही नहीं मानसिक अवसाद को भी दूर करने में यह जादुई डंडा अपना कमाल दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here