200 रुपए ने बना दिया करोड़पति

0
408

आपने सुना होगा कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। हालांकि ऐसा कभी-कभी ही होता है पर ऊपर वाले का भी क्या पता कि कब किस पर मेहरबान हो जाए। ऐसा ही कुछ हुआ है सिरसा हरियाणा के रहने वाले 34 वर्षीय महेश कुमार के साथ। ऊपर वाले की मेहबानी से वो महज 200 रुपए लगाकर करोड़पति बन गए हैं।

असल में महेश ने लगभग एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी। 21 नवंबर को इस लॉटरी का रिजल्ट निकला और जैसे ही सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो महेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस लॉटरी के डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का था।

Made millionaire by Rs 200Image Source: http://www.patrika.com/

इसके बाद महेश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इनमें महेश मेहता के मित्रों के अलावा उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता इसीलिए आज बहुत से लोग लॉटरी में विश्वास नहीं करते, पर महेश मेहता पर शायद ऊपर वाला ज्यादा ही मेहरबान था तभी इस दिवाली पर उनकी चांदी हो गई।

इस बड़ी ख़ुशी के बाद महेश मेहता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह हर साल दीपावली पर लॉटरी खरीदते रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें ऐसा खुशी का मौका नहीं मिला। उनका कहना है कि इस बार दीपावली पर मां लक्ष्मी ने उन पर दया की और वह करोड़पति बन गए। इसके लिए महेश मेहता ने जहां ईश्वर को धन्यवाद दिया है, वहीं वह इसकी वजह मित्रों और साथियों की शुकमनाएं भी बताते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here