लूलिया नहीं बनेंगी सलमान की दुल्हन !

0
412

काफी लंबे समय से लूलिया वंतूर को डेट कर रहे सलमान खान अब उनसे भी हाथ धोने वाले हैं। अगर आप भी सलमान की शादी की खुशी मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी खुशी में विराम लगने वाला है। सूत्रों के मुताबिक रोमानिया मॉडल लूलिया दबंग खान से शादी कर साथ जीने मरने की कसमें खाने को तैयार थीं, लेकिन सलमान खान की डांट और फटकार के कारण लूलिया ने उनके साथ शादी के संबंध में सोचना बंद कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक लूलिया को सलमान हर बात पर डांटते रहते हैं और उनके साथ बेहद बेरुखी से पेश आते हैं, जो कि लूलिया को बिल्कुल पसंद नहीं है। वैसे लूलिया ही क्या यह किसी लड़की को पसंद नहीं होगा कि कोई उनके साथ हमेशा बेरुखी से पेश आए।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

सलमान पहले भी अपनी एक्स गर्लफेंड्स के साथ ऐसी रोका टोकी कर चुके हैं। शायद इसी कारण वह आज तक बैचलर बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक सलमान अभी भी शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

सलमान और लूलिया की मुलाकात फिल्म जय हो के एक गाने के लोकेशन पर हुई। पहली मुलाकात से ही दोनों की काफी पटने लगी थी और तब से अब तक दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। सलमान के साथ अक्सर लूलिया को स्पॉट किया जाता है। खबरें तो यहां तक आई थी कि सलमान को एक दुकान में लूलिया के लिए जूलरी खरीदते देखा गया था। तब ऐसा अंदाजा लगाया गया कि सलमान जल्द लूलिया को प्रपोज करने वाले हैं।

सलमान के एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक सलमान और लूलिया के बीच अब कोई प्यार नहीं झलकता। यहां तक कि दोनों की आपस में अब पटती तक नहीं है। खैर हम तो केवल इतना ही कहना चाहेंगे कि सलमान जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं और उनके माथे से बैचलर का टाइटल हट जाए।

Salman-2Image Source :http://images.newsworldindia.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here