नील नितिन मुकेश को आप भी कहिए हैप्पी बर्थ डे

0
620

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें लोग उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके बैकग्राउंड के लिए जानते हैं। आज 15 जनवरी को उनका जन्मदिन है। आज हम इस मौके पर आपको नील के जीवन से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताने जा रहे हैं। जैसा कि हमने बताया कि लोग नील को उनके बैकग्राउंड के लिए ज्यादा जानते हैं। वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जाने-माने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते हैं। उनके दादा मुकेश चंद माथुर भारतीय सिनेमा के एक महान गायक थे।

neil-nitin-mukesh1Image Source:

इनके इतने लंबे नाम नील नितिन मुकेश के बारे में हम आपको सबसे पहले बताते हैं कि नितिन इनके पिता का नाम था, जबकि मुकेश इनके दादा के नाम पर है। नील की बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नाम सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने दिया था। बताया जाता है कि जब नील का जन्म हुआ था तब लता मंगेशकर नील के पिता नितिन को बेटा होने की बधाई देने आई थीं। जब उन्होंने नील को देखा तो सबसे पहले कहा कि- यह तो अंग्रेजों की तरह काफी गोरा-चिट्टा है। वहीं, उस वक्त चांद पर पहुंचने वाले गोरे चिट्टे नील आर्मस्ट्रांग भी सुर्खियों में छाए हुए थे। जिसके बाद लता मंगेशकर ने उस बच्चे का नाम नील रख दिया।

Neil-Nitin-MukeshImage Source:

नील ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत यूं तो 1988 में बाल कलाकार के रूप में ही कर दी थी, लेकिन एक अभिनेता के रूप में उनको मौका साल 2007 में मिला। साल 2007 में फिल्म जॉनी गद्दार उनकी पहली फिल्म थी। जिसको लोगों ने बेहद पसंद किया, लेकिन वक्त के साथ-साथ उनकी फिल्में ज्यादा लोकप्रिय ना हो सकीं। हालांकि उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती रही। वैसे नील ने अब तक अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कई बड़े-बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन कर सबको अपना दिवाना बनाया है। उनकी कुछ फिल्में इस प्रकार हैं- जॉनी गद्दार, आ देखें जरा, न्यूयार्क, जेल, लफंगे परिंदे, 3 जी आदि।

वैसे नील ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फिल्में चलें या ना चलें, लेकिन बड़े-बड़े निर्देशक उनको अपनी फिल्मों में पसंद करते हैं। ऐसे में हम उम्मीद करेंगे कि नया साल उनके इस जन्मदिन पर उनकी लाइफ और कैरियर में ढेरों खुशियां लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here