ये है वर्ल्ड का सबसे बड़ा शिप, जानें इसकी खूबियां

0
478

वर्तमान समय का सबसे बड़ा शिप है ‘हारमनी ऑफ द सीज’ और यह हाल ही में अपने पहली यात्रा पर रविवार को फ़्रांस के सेंट-नजायर शिपयार्ड से यूके के लिए निकला है। जिस समय यह अपनी पहली यात्रा के लिए निकला उस समय इसको देखने के लिए 70,000 लोग यार्ड पर उपस्थित थे। यह शिप मंगलवार को यूके पहुंचेगा और वही से अपने कमर्शियल टूर पर 22 मई को निकलेगा। रॉयल कैरेबियन क्रूजेस लिमिटेड (आरसीसीएल) युएस के लिए इस शिप को बनाया गया है। इसके 16 वे फ्लोर पर आपको सुपर लग्जरी फैसिलिटी भी मिलती हैं। यह शिप एक बार में 8,500 लोगों के साथ में पानी पर 40 किमी प्रतिलीटर की रफ़्तार से तैर सकता है। आरसीसीएल के हेड रिचर्ड फैन के मुताबिक, “यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे महंगा क्रूज है।

13436_608Image Source :http://rouydad24.ir/

इसकी लागत 1.5 बिलियन डॉलर है। यहां क्लाविंग वाल, रोप स्लाइड, मिनी गोल्फ, कैसिनो और 1400 सीटों वाले एक थिएटर के अलावा ढेर सारी सुविधआएं हैं। दो रोबोट बायोनिक बार पैसेंजर्स को ड्रिंक सर्व करते देखे जा सकते हैं। इसे बनाने वाली कंपनी एसटीएक्स फ्रांस ने बताया, “2500 वर्कर्स ने मिलकर इसे बनाया है। इसे बनाने में 1 करोड़ घंटे लगे हैं। इसे सितंबर 2013 में बनाना शुरू किया गया था। बनाने में करीब 40 महीने का वक्त लगा।”

अन्य खूबियां –

capture_1463385572Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस शिप की बहुत सी अन्य खूबियां भी हैं जिनको हम आपको यहां बता रहें हैं। ऐतिहासिक शिप टाइटैनिक का वजन 52,310 था और इस ‘हारमनी ऑफ द सीज’ का वजन 1.2 लाख टन है। इसके अलावा इस जहाज की लम्बाई भी एफिल टावर से भी ज्यादा है बता दें की एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है और इस जहाज की लम्बाई 361 मीटर है, जो की एफिल टावर की ऊंचाई से 37 मीटर ऊँची है। यह अपने जैसे 2 बड़े शिप से भी 20 फीसदी कम CO2 प्रोडयूस करता है तथा इसमें एक सेन्ट्रल पार्क भी है जिसमें 12000 पौधे लगे हैं और इसमें खुद की हाई स्ट्रीट भी है। इस प्रकार से यह जहाज ईको फ्रेंडली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here