इंसानी मीट को आचार की तरह डिब्बों में रखता है यह शख्स, जानें क्यों

0
431
इंसानी मीट

आपने आचार तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इंसानी मांस से बना आचार देखा या खाया है। शायद आपने कभी ऐसे आचार के बारे में सुना तक नहीं होगा। आपको बता दें कि हमारी इस दुनिया में बहुत से लोग काफी आश्चर्यजनक तथा रहस्यमय हैं। ये लोग कुछ इस प्रकार के कार्य करते हैं जिनके बारे में आम लोग सोच तक नहीं सकते। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे लोग अपने हर कार्य के पीछे एक तर्क जरूर रखते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही व्यक्ति सामने आया है। यह व्यक्ति इंसानी मीट का आचार बनाता है तथा अपने निवास स्थान पर उस आचार को रखता है।

इस व्यक्ति के इस कार्य के पीछे भी अपना अलग तर्क है जो आपको हैरान कर देगा। खैर पहले हम आपको इस व्यक्ति के बारे में बता देते हैं। यह व्यक्ति एक तथाकथित धर्म गुरु है तथा फिलिपिनो का निवासी है। यह व्यक्ति इंसानी अंगों को काट कर उनको आचार की तरह डिब्बों में भर कर रखता था। इस बात का खुलासा होते ही आम लोगों के होश उड़ गए। आपको बता दें कि इंसानी अंगों को यह व्यक्ति नारियल तथा ब्लीच में डुबो कर रखता था।

इंसानी मीटImage source:

फिलिपिनो के इस गर्म गुरु का नाम रेम्बो ओरेटा है। रेम्बो ओरेटा इस काम को करने के बारे में अपना अलग ही तर्क देता है। वह कहता है कि इस प्रकार के आचार से उसको अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं। रेम्बो ओरेटा आगे कहता है कि अब तक उसके अंदर कई असाध्य बीमारियों को खत्म करने की शक्तियां भी आ चुकी हैं। रेम्बो का कहना है कि उसने बाइबिल की स्टडी करते समय इस बारे में जाना तथा उसके बाद इस कार्य को शुरू किया। रेम्बो बाइबिल का के बारे में बताते हुए कहता है कि उस किताब में “वैली ऑफ ड्राय हिल्स” का जिक्र है तथा इस क्रिया में मानव के मृत शरीर के पापो को धोकर ईश्वर तक पहुंचाया जाता है। इस धर्म गुरु के बहुत से शिष्य भी हैं। इसके कुछ शिष्य इंसानी मीट के टुकड़ों को ताबीज में भरकर पहनते हैं तो कुछ शिष्य इन टुकड़ों का खाते भी हैं ताकि उनको भी अलौकिक शक्तियां मिलें। खैर हाल ही में इस धर्म गुरु को पकड़ लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here