जानिये ऐसे 5 बच्चों के बारे में, जिनमें हैं दिव्य शक्तियां

0
630

आपने सुपर पावर्स या अद्भुद शक्तियों के बारे में तो सुना ही होगा, पर इन सब बातों को महज कल्पना व हाथों की सफाई ही माना जाता है। मगर यहां जानिये कुछ ऐसे बच्चों के बारे में, जिनमें सच मुच की सुपर पावर्स हैं। इनके कार्यों को देखकर आपको भरोसा हो जायेगा की इन बच्चों में दिव्य शक्तियां हैं। वैसे तो हर बच्चे में कुछ न कुछ चीजें अलग होती ही हैं, जो आगे चलकर उसके जीवन में उभरकर सामने आती हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनको कुछ स्पेशल चीज ऊपर वाले की ओर से दी हुई होती है। आज आपको यहां कुछ ऐसे ही बच्चों के बारे में बताया जा रहा है। आइये जानते हैं इन बच्चों के बारे में।

1 – आईवन स्टॉल जोकोविच

यह एक ऐसा बच्चा है जो महज 6 वर्ष की उम्र में ही पूरी दुनिया में फेमस हो गया है। इसका कारण है इसके शरीर की चुंबकीय शक्ति। जी हां इस बच्चे की बॉडी में मेग्नेटिक तरंगे है। लोहे की वस्तुएं इस बच्चे  पर आसानी से चिपक जाती हैं तथा इस बच्चे के घाव भी सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा तेजी से भर जाते हैं।

2 –  ईथन बोटोनिक

यह बच्ची महज 11 वर्ष की है। इतनी उम्र में ही बतौर संगीतज्ञ इसने लगभग पूरी दुनिया घूम ली है। इतनी कम उम्र में संगीत का इतना हुनर इस बच्ची को औरों से अलग बनाता है। आपको बता दें कि इस बच्ची का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज हो चुका है।

3 – एना बेलिश

यह एक ऐसी बच्ची है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है। महज 10 वर्ष की उम्र में इस बच्ची ने लोगों के सामने 1500 पुशअप महज 52 मिनट में लगा डालें थे। 13 वर्ष की होने पर इस बच्ची ने 2 टन के दो वाहनों को अकेले खींच कर सभी को हैरान कर दिया था। तीरंदाजी में भी यह बच्ची बहुत अच्छी है, पर यह हाथों से नहीं बल्कि अपने पैरों का यूज करके निशाना लगाती है।

4 – तनिष्क अब्राहिम

यह भारतीय मूल का अमेरिकी बच्चा है। अभी इस बच्चे की उम्र महज 11 वर्ष है, पर इसके पास विश्विद्यालय की डिग्री है और यह कई वैज्ञानिक शोधों पर भी कार्य कर चुका है। इतनी उम्र में इस बच्चे ने दो एस्को प्लेनेट की खोज भी कर डाली है। बड़ा होकर यह बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है तथा नोबुल पुरूस्कार जीतना चाहता है।

5 – नोंग युहुई

यह बच्चा चीन के जियांग प्रान्त का निवासी है। यह अपनी आंखों के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस बच्चे की आंखें बिल्ली की तरह ही हैं और वे बिल्ली के जैसे ही चमकती हैं। डॉक्टर भी इस बच्चे की आखों को देख कर हैरान हैं। यह बच्चा रात के अंधेरे में भी चीजों को देख सकता है तथा किताबो को पढ़ सकता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो इन सभी बच्चों में दिव्य शक्तियां हैं। जिनके उपयोग से ही ये बच्चे दुनिया में अपना नाम कर रहें हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here