करीना पहनाएंगी अर्जुन कपूर को मंगलसूत्र

0
605

आपने अक्सर शादियों में लड़कों को लड़कियों को मंगलसूत्र पहनाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी लड़की को लड़के को मंगलसूत्र पहनाते देखा है। नहीं ना, असल जिंदगी में यह चीजें हों या ना हों लेकिन बॉलीवुड में सब कुछ पॉसिबल होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड में किसने ऐसा कारनामा कर दिखाया है तो आपको बता दें कि यह काम किया है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने। दरअसल इस हसीना को अर्जुन कपूर से हो गया है सच्ची वाला प्यार और उन्होंने अर्जुन को पहना डाला मंगलसूत्र।

अब आप कुछ ज्यादा सोचें उससे पहले ही हम आपको बता दें कि यह सब करीना और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘की एंड का’ के पहले मोशन पोस्टर में देखा गया है। दरअसल उनकी फिल्म ‘की एंड का’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें करीना कपूर अर्जुन कपूर को मंगलसूत्र पहनाती दिख रही हैं।

Video Source:

फिल्म में बिग बी और जया बच्चन भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस पोस्टर को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, करीना कपूर ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। करीना ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा भी है कि ‘सच्ची वाला प्यार।’

इस मोशन पोस्टर के सामने आते ही फिल्म की रिलीजिंग को लेकर सामने आ रही सभी अटकलें भी दूर हो गई हैं। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। आर. बाल्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहली बार करीना सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में एक कॉर्पोरेट कंपनी में काफी ऊंचे पद पर काम कर रही ‘किआ’ के किरदार को निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक को देखकर इतना अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में करीना घर को चलाने के लिए पैसे कमाती हैं, जबकि अर्जुन कपूर यानि कबीर घर संभालते दिखने वाले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here