ये हैं मोहब्बतें की इशिता जल्द लेंगी सात फेरे

0
504

स्टार प्लस में हर रात 7:30 पर आने वाला सिरियल ये हैं मोहब्बतें’ की बड़ी बहू इशिता यानी की दिव्यांका त्रिपाठी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के बाद विवेक दहिया के घर की बहू बनने जा रही हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया जुलाई 2016 में शादी करने जा रहें हैं 6 महीने की लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी और अब जल्द ही इशिता दुल्हन भी बन जाएंगी।

divyanka-wedding-5_146286Image Source :http://i6.dainikbhaskar.com/

सूत्रों के अनुसार दिव्यांका की शादी उनके निजी घर भोपाल से की जायेगी। जिसकी तैयारियां काफी जोर शोर से शुरू भी कर दी गई है। और इस शादी की पूरी तैयारी उनकी बड़ी बहन प्रियंका तिवारी और मां नीलम त्रिपाठी संभाल रही हैं। शादी में पहना जानें वाली ड्रेस से लेकर फंक्शन की होस्टिंग तक जैसे सारे इतंजाम कर लिए गये हैं। जिसके चलते शूंटिग में व्यस्त दिव्यांका पूरी तरह से टेंशन फ्री होकर काम कर रही हैं। शूटिंग होने के बाद दिव्याकां अपनी शादी के अधूरे काम करती हुई कई बार देखी गई हैं।

divyanka-wedding-6_146286Image Source :http://i8.dainikbhaskar.com/

तीन जगहों पर होंगी शादी की रस्में…

बताया जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक की फैमिली इस शादी के फंग्शन को तीन जगह पर बांट रही है। क्योंकि, दिव्यांका का निजी घर भोपाल में होने के कारण पूरी फैमिली भोपाल में ही रहती हैं इसलिए शादी भोपाल से ही होगी। जबकि, रिसेप्शन चंडीगढ़ से होगा। इसके बाद मुंबई में दिव्यांका और विवेक के फ्रेंड्स के लिए एक स्मॉल गेट टू गेदर सेरेमनी होगी।

अब देखना ये है कि सिरियल में अपनी खास जगह बनाने के बाद दिव्यांका अपने जीवन साथी का साथ किस तरह निभाती है, हमारी शुभकामनाएं दिव्यांका के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here