भारत की सबसे शाही और महंगी शादियां

0
801

भारत में शादियां बहुत धूमधाम से होती हैं, लेकिन कुछ शादियों में रस्मों-रिवाज़ के नाम पर काफी दिखावा भी होता है। समाज में अपना रुतबा बनाए रखने के लिए लोग करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। गुरुवार को केरल में ऐसी ही एक शादी शाही अंदाज़ में हुई।

केरल में गुरुवार को एनआरआई बिजनेसमैन बी रवि पिल्लई की बेटी आरती की शादी कोच्चि के डॉक्टर आदित्य विष्णु के साथ हुई। इस शादी का पूरा वेडिंग अरेंजमेंट फिल्म बाहुबली के प्रोडक्शन डिज़ाइनर ने तैयार किया था। इस शाही शादी में पूरे 55 करोड़ रुपए खर्च किए गए। शादी का सेट 8 एकड़ में बनाया गया था, सिर्फ शादी के सेट पर ही 20 करोड़ रुपय खर्च किए गए थे।

हम आपको यहां ऐसी ही कुछ और शादियों के बारे में बता रहे हैं-

वनिशा मित्तल और अमित भाटिया की शादी
2004 में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा और इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शादी का पूरा फंक्शन फ्रांस में आयोजित किया गया था। इसके साथ ही शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार जैसे सेलिब्रिटीज भी इस शादी में शामिल हुए थे। बताया जाता है कि इस शादी का पूरा खर्चा करीब 220 करोड़ रुपए आया था।

vanisha mittal and amit bhatiaImage Source: http://specials-images.forbesimg.com/

विक्रम चटवाल और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेव
इसके अलावा बिज़नेस मैन विक्रम चटवाल और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेव की शादी साल 2006 में हुई थी। उस समय की इसे सबसे महंगी शादी माना गया था। इस शादी के सभी फंक्शन्स मुंबई, उदयपुर और दिल्ली में पूरे हुए थे। जिसमें लक्ष्मी मित्तल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, सुपरमॉडल नियोमी कैंपबेल सहित दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। 26 देशों से लगभग 600 मेहमान शादी में पहुंचे थे। लोगों ने टीवी पर भी इस शादी को देखा था। 30 भाषाओं के लगभग सौ पत्रकारों ने इस शादी को कवर किया था।

vikram chatwal and priya sachdevImage Source: http://graphics8.nytimes.com/

सहारा वेडिंग
सहारा इंडिया ग्रुप के मालिक सुब्रतो रॉय ने अपने दोनों बेटों की शादी एक साथ 2004 में की थी। यह शादी लखनऊ में संपन्न हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकार शामिल हुए थे। इस शादी का संगीत लखनऊ के फाइव स्टार होटल क्लार्क अवध में किया गया था। एक खबर के अनुसार इस शादी का पूरा खर्च 552 करोड़ रुपए आया था। ऐसा भी कहा जाता है कि इस शादी में इतना खाना बचा था कि उसे डेढ़ लाख भिखारियों में बटवाया गया था।

subrata roy sahara weddingImage Source: http://images.jagran.com/

 

योगिता जौनपुरिया और ललित तंवर
मार्च 2011 में हरियाणा के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह जौनपुरिया की बेटी योगिता और दिल्ली के कांग्रेसी नेता कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर की शादी हुई थी। इस शादी में में लगभग 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। टीके की रस्म के दौरान दूल्हे को शगुन के तौर पर ढ़ाई करोड़ रुपए दिए गए और लड़के के परिवार के 18 सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपए दिए गए थे। सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अपने दामाद ललित तंवर को पांच सीटों वाला हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया था। शादी में लगभग दो हजार बाराती शामिल हुए थे। सभी बारातियों को 11 हजार से लेकर 21 हजार रुपए, 30-30 ग्राम के चांदी के बिस्कुट व एक-एक सफारी सूट दिए गए। यह अपने आप में बेटी की सबसे महंगी और भव्य शादी का रिकॉर्ड है।

yogita jaunapuria and lalit tanwarImage Source: http://i.telegraph.co.uk/

मल्लिका रेड्डी और सिद्धार्थ रेड्डी
जून 2011 में जीवीके ग्रुप के जीवी कृष्णा रेड्डी की पोती मल्लि‌का रेड्डी और इंदु ग्रुप के इंदुकरी श्याम प्रसाद रेड्डी के बेटे सिद्धार्थ रेड्डी की शादी भी ‌काफी सुर्ख़ियों में रही। इस शादी में पांच हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था। केवल इंविटेशन पर ढ़ाई करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ था। संगीत और मेंहदी की रस्म में हेमा मालिनी ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया था। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और मल्लिका शेरावत ने भी परफॉर्म किया था। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कैटरीना कैफ, मुकेश अंबानी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसदों और तेलुगू सिने अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओ को आमंत्रित किया गया था। हैदाराबाद में हुई इस शादी में लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

mallika reddy and siddharth reddyImage Source: https://i.ytimg.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here