देसी गर्ल को सात समंदर पार ‘कोई मिल गया’

0
333

वैसे तो देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का नाम कई सितारों के साथ जोड़ा गया है। लेकिन अब उड़ती- उड़ती खबरें आ रही हैं, कि आखिरकार प्रिंयका को सात समंदर पार कोई मिल गया है।

बॉलीवुड में अपने नाम का जलवा बिखेर चुकी देसी गर्ल अब अमेरीकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ को लेकर खासा बिजी हैं और विदेश में भी तारीफें बटोर रही हैं।

खबरों के मुताबिक अब अमेरिका प्रियंका के दिल के काफी करीब आ गया है क्योंकि लॉस एंजेलिस में रहने वालें किसी खास ने उनके दिल में खास जगह बना ली है, जिसे लेकर प्रियंका काफी सीरियस हैं। हो सकता है कि शायद इसी कारण प्रियंका अब अमेरिका में रहना ज्यादा पसंद करती हैं।

प्रियंका पहले जैसे ही अपने काम से फ्री होती थी, वे मुंबई अपनी मम्मी के पास झट से पहुंच जाया करती थीं। लेकिन अब वे अपने खाली समय में भी अमेरिका रहना ही पसंद करती हैं।

हालांकि प्रिंयका इस समय अपने करियर के पीक पर हैं और उनकी तरफ से अभी तक कोई ऐसा खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में वो कौन है जिसने इस देसी गर्ल का दिल चुराया है, ये तो अब समय आने पर ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here